Friday, June 5, 2020

जीवन बचाने के लिए पर्यावरण बचाना आवश्यक :राधा मोहन पाण्डेय


Gonda - धरती पर जीवन बचाने के लिए पर्यावरण बचाना आवश्यक है।मानव को अब पर्यावरण संरक्षण के प्रति गम्भीर होने की आवश्यकता है।



यह बातें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यानगर किसान इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य राधा मोहन पाण्डेय ने कही। उन्होंने कालेज परिसर में कई प्रकार के पौधरोपण किया। अन्य शिक्षकों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। श्री पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आज के पर्यावरण प्रदूषण के समय में एक पौधा लगाना 100 पुत्रों के बराबर है। खण्ड शिक्षा प्रधानाचार्य ने कहा कि जीवन को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने के लिए पानी और भोजन की आवश्यकता होती है। हम सबको जानना चाहिए कि भोजन पानी से पहले जीवन के लिए आक्सीजन की आवश्यकता होती है। सुद्ध वातावरण से ही शरीर को शुद्ध आक्सीजन मिल सकेगा। वातावरण शुद्ध रहने से बीमारियां भी हम से दूर रहेंगी।हम सब स्वस्थ्य परिवार और समाज का निर्माण कर सकेंगे। समाज व देश का जागरुक नागरिक का परिचय देते हुए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनका देखरेख करना चाहिए। पौधे लगाओं जीवन बचाओ को अभियान के तौर पर लेने की सलाह लोगों को दिया। कम से कम एक पौधा सभी शिक्षकों को को लगाने और उसकी बराबर देख देख करने का निर्देश उन्होंने ने दिया।श्री पाण्डेय ने छात्रों को भी पौधरोपण कर उनकी बराबर देख रेख करने पर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने के लिए कहा है।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...