Friday, June 5, 2020

सीएसजेएमयू ने की 30 मई तक ग्रीष्मावकाश और जुलाई में परीक्षा की करेगी तैयारी


Kanpur - लंबे समय से परीक्षा कराने की योजना बना रहे छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित कर दिए हैं। तय हुआ है कि जून में न तो वार्षिक और न ही सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी।


विवि प्रशासन अब जुलाई में परीक्षा कराने की तैयारी में है। हालांकि अभी भी विवि प्रशासन आठ जून को आने वाली सरकार की गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने सभी महाविद्यालयों व कैंपस में संचालित विभिन्न विभागों को ग्रीष्म अवकाश के तहत 30 जून तक बंद करने के आदेश दे दिए हैं।


इससे स्पष्ट है कि विवि जुलाई में परीक्षा कराने की तैयारी में है। रजिस्ट्रार ने बताया कि आठ जून को शासन की ओर से नई गाइडलाइन आनी है। अगर स्कूल-कॉलेज खोलने की अनुमति मिली तो जून में ही परीक्षा कराने की तैयारी हो सकती है। जुलाई में परीक्षा में लेटलतीफी न हो इसके लिए विवि ने सेमेस्टर पाठ्यक्रम के सम सेमेस्टर का सबमिशन शुरू कर दिया है। छात्र पांच से 15 जून के बीच ऑनलाइन सबमिशन कर शुल्क जमा कर सकते हैं।


Reporter - Parbhat Trivedi


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...