Friday, June 5, 2020

बीईओ ने बीआरसी पर किया पौधरोपण


गोंडा 5 जून शुक्रवार : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह ने बीआरसी पर पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को जानकारी मय दी।बीईओ ने कहा कि आज के पर्यावरण प्रदूषण के समय में एक पौधा लगाना 100 पुत्रों के बराबर है। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सिंह ने कहा कि जीवन को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने के लिए पानी और भोजन की आवश्यकता होती है। हम सबको जानना चाहिए कि भोजन पानी से पहले जीवन के लिए आकशीजन की आवश्यकता होती है। सुद्ध वातावरण से ही शरीर को शुद्ध आकशीजन मिल सकेगा।



वातावरण शुद्ध रहने से बीमारियां भी हम से दूर रहेंगी।हम सब स्वस्थ्य परिवार और समाज का निर्माण कर सकेंगे। समाज व देश का जागरुक नागरिक का परिचय देते हुए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनका देखरेख करना चाहिए। पौधे लगाओं जीवन बचाओ को अभियान के तौर पर लेने की सलाह लोगों को दिया। कम से कम एक पौधा सभी शिक्षकों को को लगाने और उसकी बराबर देख देख करने का निर्देश उन्होंने ने दिया। शिक्षक प्रदीप पाण्डेय, कार्यालय सहायक प्रकाश श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, अवनीश द्विवेदी, विष्णु गुप्ता, अवनीश पाण्डेय रहे।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...