कानपुर, शुक्रवार 5 जून 2020। मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे एवं संयुक्त सचिव भारत सरकार मृत्युंजय कुमार नारायण की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में कोविड -19 के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई।
बैठक में उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के उपचार एवं संक्रमण से बचाव हेतु की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि लॉक डाउन को अनलॉक किए जाने की स्थिति एवं प्रवासी श्रमिकों के आने से और सतर्कता कोविड-19 के संबंध में रखने की आवश्यकता है| उन्होंने कोविड-19 से मुख्य रूप से प्रभावित संक्रमण के क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि ऐसे स्थानों में एलाउंसमेंट कर लोगों को कोविड संक्रमण के संबंध में जागरूकता एवं उससे बचने के उपाय के बारे में बताया जाए।
उन्होंने कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिए की गई चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सैंपल की समय से जांच कराए जाने के संबंध में निर्देशित किया । बैठक में मंडलायुक्त डॉक्टर सुधीर एम बोबडे ने शिवनगर में कोविड-19 केशों के मिलने पर विशेष ध्यान देने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सब्जी, फल बेचने वालों एवं नगर निगम के सफाई कर्मियों तथा चिकित्सकों को जो कंटेनमेंट जोन में कार्य कर रहे हैं उन्हें मास्क, ग्लास को आवश्यक रूप से समय-समय से उपलब्ध कराने के साथ उनकी भी जांच कराई जाये।
जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि कोरोना के धनात्मक केशों की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग कराए जाने के साथ विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का सैंपल लेकर टेस्टिंग की कार्रवाई नियमित रूप से की जा रही है तथा फ्लू ओपीडी में आने वाले लोगों का भी सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
बैठक में डॉ जयकरण ने कोरोना संक्रमण के प्रभाव से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग रखने एवं चिकित्सकों द्वारा मरीजों का शीघ्र परीक्षण करने तथा खाद्य पदार्थों मे साफ-सफाई एवं शुद्धता का ध्यान विशेष रूप से देने के संबंध में अवगत कराया।
समीक्षा के उपरांत मृत्युंजय कुमार नारायण ने अधिकारियों की टीम के साथ गोलाघाट हॉटस्पॉट क्षेत्र के कंटेनमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि खाद्य सामग्री एवं दूध की आपूर्ति में लगे लोगों को मास्क, ग्लव्स, हेड मास्क जरूर दिया जाए ताकि करोना वायरस से उन्हें व अन्य लोगों को बचाव हो सके। उन्होंने इस क्षेत्र में लगातार सैनिटाइजेशन कराए जाने तथा सामाजिक दूरी रखने हेतु लोगों को जागरूक किए जाने हेतु निर्देशित किया।
इसके उपरांत उन्होंने उर्सला अस्पताल एवं नगर निगम तथा एलएलआर चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उर्सला अस्पताल में बर्न वार्ड में बने डाटा फीडिंग रूम, मास्टर डाटा कंट्रोल रूम, सैंपल फीडिंग एवं आईडीएसपी तथा कॉल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने डाटा फीडिंग रूम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 कांटेक्ट ट्रेसिंग की सूची तैयार करने एवं समय समय से मॉनिटरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया, तत्पश्चात उन्होंने नगर निगम के स्मार्ट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा कंट्रोल रूम में प्राप्त हो रही शिकायतों की जानकारी करते हुए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी कैमरे से मॉनिटरिंग हो।
इस पर नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है तथा ऑनलाइन आवेदन करने वाले दुकानदारों से हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी की जा रही है। लाला लाजपत राय चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम से ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से वार्ता कर कोविड-19 के भर्ती मरीजों की संख्या एवं उनके इलाज के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी, डीआईजी श्री अनंत देव, अपर जिलाधिकारी नगर विवेक कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, एडी हेल्थ डॉ आर पी यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके शुक्ला एवं अन्य चिकित्सक गण उपस्थित रहे।
Report@प्रभात नागेन्द्र त्रिवेदी
Adv..
No comments:
Post a Comment