Lucknow - भारतीय सैनिकों की शहादत से राजधानी के व्यापारियों का गुस्सा फूटा आदर्श व्यापार मंडल ने लखनऊ के उदय गंज चौराहे पर चाइना के झंडे जलाए ,चाइना के राष्ट्रपति के पोस्टर जलाए ,चाइनीस सामानों की होली जलाई, चाइना के उत्पादों को नहीं बेचने का संकल्प लिया!
भारतीय सैनिकों की शहादत से राजधानी के व्यापारियों का गुस्सा एवं आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं राजधानी के व्यापारियों ने उदय गंज चौराहे पर चाइना के राष्ट्रपति के पोस्टर, चाइना के झंडे जलाए तथा चायना सामानों की होली जलाकर ,चाइना के उत्पाद को कभी भी ना बेचने का संकल्प लिया!
संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा चाइना भारत से आर्थिक लाभ कमा कर भारतीय सैनिकों के लिए गोली बारूद खरीद रहा है हमारे सैनिकों को शहीद कररहा है इसे देश का व्यापारी और जनता अब बर्दाश्त नहीं करेंगे ,,व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों ने अब कभी भी चाइनीस उत्पाद नही बेचने का संकल्प लिया है
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल चाइना के उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए चरणबद्ध तरीके से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान जाएगा तथा चाइना को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर चाइना को आर्थिक रुप से कमजोर करने का काम करेगा, संजय गुप्ता ने कहा अब पानी सर से ऊपर उठ गया है ,चाइना को भारत के सैनिकों के साथ साथ भारत की जनता और भारत के व्यापारी भी सबक सिखाने का काम करेंगे
आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और राजधानी के व्यापारियों ने उदय गंज चौराहे पर चाइना के राष्ट्रपति के पोस्टर जलाए ,चाइना के झंडे जलाए और चायना के उत्पादों की होली जलाई
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह वरिष्ठ महामंत्री दीपक लंबा, महामंत्री संजय त्रिवेदी, महामंत्री विजय कनौजिया मोहित कपूर, डॉ साकेत चतुर्वेदी, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, महामंत्री सर्वेश मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, युवा इकाई अध्यक्ष आशीष गुप्ता , मसीह जमा गांधी, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद रिजवान, अखिल ग्रोवर आशीष अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, संजय कुमार गुप्ता, विनोद अग्रवाल सहित अच्छी संख्या में व्यापारी शामिल थे!
No comments:
Post a Comment