Friday, May 15, 2020

यह जुमला घोषणा पैकेज है मोदी सरकार का, 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज केवल ‘13 शून्य’ है - कांग्रेस


नई दिल्ली: कांग्रेस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  द्वारा आर्थिक पैकेज (Economic Package) की तीसरी किस्त की घोषणा किए जाने के बाद बड़ा निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आर्थिक पैकेज के नाम पर बजट की ही योजनाओं को सामने रख रही है और उसका यह पैकेज सिर्फ ‘13 शून्य’ साबित हुआ है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि मोदी सरकार के एजेंडे में किसान और मजदूर कहीं नहीं हैं। उन्होंने कहा- ‘यह जुमला घोषणा पैकेज है। मोदी सरकार का 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज केवल ‘13 शून्य’ है।


सुरजेवाला ने कहा कि ‘वित्त मंत्री आर्थिक पैकेज के नाम पर बजट की योजनाओं को ही सामने रख रही हैं। बजट की योजनाओं को आर्थिक पैकेज के तौर पर पेश करना राष्ट्रहित के साथ खिलवाड़ है.’ उन्होंने कहा- ‘पिछले तीन दिनों में वित्त मंत्री ने जो घोषणाएं की हैं उनमें सिर्फ कर्ज की बात की गई है. किसानों और मजूदरों को कोई राहत नहीं दी गई। क्या मुश्किल के समय उन्हें कर्ज देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच सकती है?’


गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कृषि उपज के रखरखाव, परिवहन एवं विपणन सुविधाओं के बुनियादी ढांचे के लिए एक लाख करोड़ रुपये के कृषि ढांचागत सुविधा कोष की घोषणा की। वित्त मंत्री ने यहां आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त की घोषणा करते हुए कहा कि इस कोष का इस्तेमाल शीत भंडारगृह, कटाई के बाद प्रबंधन ढांचे आदि के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने सूक्ष्म खाद्य उपक्रमों (एमएफई) को संगठित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपए की योजना की भी घोषणा की।


....................................................................Advertisements:


         Dr saroj verma +91 98399 15776


......................................................................


No comments:

Post a Comment

अपना इतिहास कभी न भूलें शिक्षक संगठन :राधे रमन त्रिपाठी

गोण्डा ।  टीचर फेडरेशन आप इण्डिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जारहे विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों की स...