प्रयागराज। धूमनगंज के प्रीतमनगर में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। एक परिवार के चार लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक आपस में पति,पत्नी, बहू और बेटी थे। इस मामले की दोपहर बाद खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
परिवार में सिर्फ बेटा ही बचा
धूमनगंज के प्रीतमनगर में विवेकानंद चौराहे के पास रहने वाले 55 वर्षीय तुलसी राम केसरवानी की बिजली के उपकरण की दुकान थी। गुरुवार को घर में पत्नी किरण, बेटी गुडिय़ा, बेटा आतिश और बहू प्रियंका थी। दोपहर में बेटा किसी को पैसा देने के लिए घर से कटरा निकला था। उनके घर में तुलसीराम उनकी पत्नी, बेटी और बहू थे। इसी दौरान तुलसीराम समेत चारों लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कुछ देर बाद आतिश घर लौटा तो कमरे में पिता, मां, पत्नी और बहन की खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ा। इकलौता बेटा आतिश केसरवानी किसी को पैसा देने गया था। बहू बेटे के कोई बच्चे नहीं हैं।
No comments:
Post a Comment