Thursday, May 21, 2020

छह करोड़ किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने जारी किए 12 हजार करोड़ रुपये


बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (पीएमकेएसवाई) के साथ पंजीकरण नहीं कराने वाले राज्यों की आलोचना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस तरह की ओछी राजनीति से किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है. प्रधानमंत्री ने तुमकुरू में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं नए साल में उम्मीद करता हूं कि जो राज्य किसान सम्मान योजना से नहीं जुड़े हैं, इस साल उन्हें जरूर जुड़ जाना चाहिए.’’ इस कार्यक्रम में उन्होंने एक साथ देश के छह करोड़ किसानों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपये जमा करवाए!


उन्होंने इस अवसर पर चुनिंदा किसानों को कृषि कर्मण पुरस्कार भी दिए और चयनित किसानों को मछली पालन से जुड़े उपकरण वितरित किए. मोदी ने कहा कि पीएमकेएसवाई लागू करने में राज्य सरकारों की दलगत सोच से गरीब किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है. मोदी ने कहा, ‘‘ऐसी राजनीति से किसान कभी मजबूत नहीं हो पाएंगे. हमारी सरकार ने आपकी (किसानों की) जरूरतें, आवश्यकताएं और आपकी आकांक्षाओं को समझा है और इसके अनुसार इन योजनाओं को लागू करने का प्रयास किया.’


प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कृषि को टुकड़ों में नहीं देखती बल्कि इसे संपूर्णता में देखती है. उन्होंने कहा उनकी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि समूची राशि गरीब लाभार्थियों तक पहुंचे. पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘देश में एक वो दौर भी था जब गरीब के लिए एक रुपये भेजा जाता था तो सिर्फ 15 पैसे पहुंचते थे. बाकी के 85 पैसे बिचौलिए मार जाते थे. आज जितने भेजे जा रहे हैं, उतने पूरे के पूरे सीधे गरीब के खाते में पहुंच रहे हैं.


Report _Zaheer abbas


Visit us: nextmedia.page


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...