Wednesday, May 13, 2020

13 और 14 मई को अमीनाबाद दवा बाजार बन्द


लखनऊ प्रमुख संवाददाताजिन दवा बाजारों में बड़ी संख्या में रोजाना लोगों का आनाजाना है उनको विसंक्रमित किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 और 14 मई को अमीनाबाद दवा बाजार को विसंक्रमित किया जाएगा। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि इन दो दिनों में यह बाजार बंद रखा जाएगा। नगर निगम की टीम बाजार को विसंक्रमित करने का कार्य करेगी। दुकानों को बाहर और भीतर से विसंक्रमित किया जाएगा। वहीं हॉटस्पॉट समेत अन्य स्थानों पर दवाओं की होम डिलिवरी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दिन भर में 607 लोगों के घरों तक दवाएं पहुंचाई गईं। डीएम ने बताया कि दवाओं की सप्लाई शृंखला बनी हुई है। कहीं से कोई दिक्कत की सूचना नहीं है।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...