Saturday, April 4, 2020

महामारी को दावत दे रहा नगरपालिका गोण्डा


गोंडा  -   कोरोना वायरस से जहां पूरी दुनिया साफ सफाई के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरुक कररहा है। वहीं नगर पालिका के कर्मी बस्ती के बीचो-बीच गन्दगी का ढेर लगाकर संक्रमण व महामारी को दावत देरहे है। आसपास के लोगों ने ईओ नगर पालिका व मुख्यमन्त्री से इसकी शिकायत की है।



मोहल्ला इमामबाडा के सफाईकर्मी व सफाईनायक दबंगई के बलपर घरों से रोज निकलने वाला सूखा व गीला कचरा बस्ती के बीचोबीच  व एक निजी स्कूल के सामने ढेर लगा रहे हैं। गनीमत है कि लाकडाउन के चलते स्कूल बन्द चलरहे है। लोग  गन्दगी  व संक्रमण के कारण महामारी फैलने के खौफ से दहसत में जीरहे है। कोरोना से बचने के लिए साफ सफाई व सेनेटाइज करने के बजाए बस्ती के बीचो बीच गन्दगी का ढेर लगवाकर नगर पालिका लोगों के जिन्दगी से खेलवाड कर रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल व नगर पालिका के ईओ से  कई बार की। नपा के गैर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मियों पर  शिकायत का भी कोई असर नहीं हुआ है। दबंग सफाई कर्मी व सफाई नायक दबंगई से बाज नहीं आरहे है।मोहल्ले के अकमल खां, तफज्जुल खां, अजीम, अनसार अहमद, आसिफ, रफी मोहम्मद, सरफराज, सुफयान, साबिर, अन्नू, सऊद खां, मोहम्मद सुल्तान ने मोहल्ले से गन्दगी साफ कराये जाने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...