देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 525 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद कोविड-19 के कुल मरीजों की बढ़कर 3072 हो गई है। इस वायरस की वजह से मरनेवालों की तादादा 75 तक पहुंच चुकी है। वहीं, अच्छी खबर यह है कि 213 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार (4 अप्रैल) को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, "दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने वालों में अब तक 17 राज्यों के कुल 1023 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जो कि देश में कोविड-19 के कुल मामलों का 30 प्रतिशत है।"
संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से 2902 संक्रमितों में शून्य से 20 वर्ष तक के नौ प्रतिशत, 21 से 40 वर्ष तक के 42 प्रतिशत, 41 से 60 वर्ष तक के 33 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक के 17 प्रतिशत लोग हैं। कुल संक्रमितों में 58 मामले गंभीर हैं !
उन्होंने बताया कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के दुगुने होने की दर दूसरे देशों की तुलना काफी कम है और ऐसा सरकार के सक्रिय, श्रेणीबद्ध और खतरे की आशंका को भांपते हुए पहले ही उठा लिए गए कदमों की वजह से संभव हुआ है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 525 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3072 पहुंच गए हैं। इस वायरस से मरनेवालों की तादादा 75 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार (4 अप्रैल) को यह जानकारी दी।
No comments:
Post a Comment