Friday, April 3, 2020

भारत में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2300 पार और 56 की गई जान

पूरी दुनिया में कहर मचाने वाले खतरनाक कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात मामले से देश में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है और शुक्रवार को यह आंकड़ा 2300 पार कर गया। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक देशभर में जहां 56 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 156 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह 9 बजे तक के अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के कुल 2301 मामलों में से 2088 केस एक्टिव हैं। महाराष्ट्र जहां 393 मामलों के साथ इस तालिका में टॉप पर है, वहीं केरल में पॉजिटिव केसों की संख्या 315 हो गई है। 



महाराष्ट्र 393 मामलों के साथ कोरोना वायरस के मरीजों की तालिका में टॉप पर है। फिलहाल 335 एक्टिव केस हैं और 42 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 


 केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या 315 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 286 है और दो की मौत हो चुकी है और 27 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं !


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...