Sunday, April 26, 2020

कोरोना मरीज ने अखबार में पढ़ी अपनी मौत की खबर, वीडियो मैसेज जारी कर बोला- मैं जिंदा हूं

मध्य प्रदेश के उज्जैन के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के आरडी गार्गी हॉस्पिटल में बीते दिनों इलाज के लिए एडमिट हुए एक युवक ने जब अखबार में अपनी मौत की खबर पढ़ी तो उसे यकीन नहीं हुआ। उसने इसके बाद सोशल मीडिया का सहारा लिया और एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया। यह वीडियो वायरल हो गया और स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गया।



वीडियो देखते ही अधिकारी अलर्ट हुए और छनबीन शुरू हुई। इसके बाद विभाग ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 


वायरल वीडियो में कोरोना मरीज बोल रहा है, 'मैं दो दिन पहले आरडी गार्गी हॉस्पिटल में एडमिट हुआ था। मैंने शनिवार को एक अखबार में पढ़ा कि मैं मर गया हूं, जबकि मैं जिंदा हूं।' उसने लोगों से अधिक से अधिक इस वीडियो को शेयर करने के लिए भी कहा।


इस मामले पर उज्जैन के चीफ मेडिकल और हेल्थ ऑफिसर (CMHO) डॉ. अनसुइया गवाली ने कहा, 'युवक का नाम एक 60 वर्षीय कोरोना मरीज की जगह दर्ज कर दी गई थी, जिनकी गुरुवार को मौत हो गई थी। इस मामले से जुड़े डॉक्टर ने गलती मान ली है। उन्होंने कहा है कि नाम और पता में गलतफहमी होने के कारण ऐसा हुआ।'


सीएमएचओ ने बताया कि डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और पूछा गया है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा गया है कि ऐसी गलती भविष्य में दोबारा ना हो।


No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...