Wednesday, April 29, 2020

बरेली में कोरोना से पहली मौत

(फ़ाइल फ़ोटो)


बरेली। हजियापुर के कोरोना पॉजिटिव की मंगलवार रात मौत हो गयी। बरेली में यह कोरोना पॉजिटिव की मौत का पहला मामला है. हजियापुर निवासी इस छोलाछाप कोरोना संक्रमित मरीज की जांच सोमवार को पॉजिटिव आयी थी। लंबे समय से हार्ट, अस्थमा और डायबिटीज से परेशान इस 37 वर्षीय व्यक्ति की तबियत शनिवार को काफी खराब हो गयी थी. तब इसे परिजन जिला अस्पताल ले गये थे. वहां से कोरोना के सिम्टम होने से सैंपल लेकर इसे 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया. हालत ज्यादा बिगड़ने पर प्रशासन ने इसे निजी अस्पताल भेजा और स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर युवक को निजी मेडिकल कालेज ले जाया गया. सोमवार को इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी. गंभीर होने के चलते इलाज के दौरान मंगलवार देर रात करीब तीन बजे इसकी मौत हो गयी. शव को मोर्चरी में रखवा कर जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गयी है. स्वास्थ्य विभाग को इसका शव सौंपा जाएगा. गिने चुने परिजनों की मौजूदगी में प्रशासनिक अफसर ही इसे सुपुर्दे खाक करेंगे. युवक की पत्नी और इसके संपर्क में आने वाले अन्य दो रिश्तेदारों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।


रिपोर्ट- विकास वर्मा (बरेली)


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...