Thursday, March 12, 2020

लखनऊ में कोरोना वायरस का पहला मामला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। कनाडा से लखनऊ अपने रिश्तेदारों से मिलने आई एक महिला डॉक्टर में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा बिहार में कोरोना वायरस के पांच और संदिग्धों का पता चला। इनमें दो पटना जबकि बाकी तीन फारबिसगंज, औरंगाबाद और समस्तीपुर के रहने वाले हैं। आपको बता देें कि देश भर में कोरोना के 62 पॉजीटिव मामले सामने आ चुके हैं।



फारबिसगंज का संदिग्ध मलेशिया टूर से तीन दिन पहले लौटा है। उसे अनुमंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इधर, पटना में पीएमसीएच की इमरजेंसी में भी कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें एक औरंगाबाद तथा दूसरा समस्तीपुर का है। वहीं, एनएमसीएच में बुधवार को दो और संदिग्धों को भर्ती किया गया। दोनों पटना के ही रहने वाले हैं। इसमें 30 वर्षीय महिला राजस्थान जबकि 24 वर्षीय युवक दिल्ली से लौटा है।


8 मार्च को कनाडा से लखनऊ आई थी महिला डॉक्टर
कनाडा के टोरंटो शहर निवासी महिला डॉक्टर अपने पति के साथ 8 मार्च को लखनऊ के गोमती नगर में रिश्तेदारों से मिलने आई थी। बुधवार को महिला को बुखार महसूस हुआ और गले में खराश हुई। इसके साथ-साथ सर्दी-जुकाम भी शुरू हो गया। परिवारीजनों ने कोरोना की आशंका हुई। वह अपने पति के साथ केजीएमयू पहुंची। यहां डॉक्टर डी. हिमांशु की निगरानी में  महिला डॉक्टर को भर्ती किया गया ! 


No comments:

Post a Comment

गौसे आज़म की ज़िंदगी और रूहानी कमालात पर हुआ ख़ूबसूरत ज़िक्र, मुल्क की अमनो-अमान के लिए हुई ख़ास दुआ

  बरेली। मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद मुबस्सिर के मकान पर महफ़िले गौसुलवरा का रूहानी और खुशनुमा आयोजन हुआ। महफ़िल में हज़रत गौस-ए-आज़म दस्तगीर र...