कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 42 हो गई। सोमवार को जम्मू-कश्मीर और केरल में दो नए मामले सामने आए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव (स्वास्थ्य) संजीव कुमार ने कहा, 'कोरोना वायरस के अब तक 42 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।' इटली की यात्रा कर केरल लौटे 3 वर्षीय बच्चे का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के करगिल में ईरान से लौटी 83 वर्षीय एक महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
वहीं, केरल में रविवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए थे। इनमें इटली से आए तीन वो लोग भी शामिल थे जो 'स्क्रीनिंग' से बच निकले थे। इसके बाद सरकार ने रविवार को फिर से इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया और प्रभावित राष्ट्रों के यात्रा इतिहास छिपाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। केरल में प्रशासन ने अपनी यात्रा और संक्रमण की जानकारी छिपाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिनपर मुकदमा भी चलाया जा सकता है
No comments:
Post a Comment