Saturday, March 14, 2020

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 101 हुई, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 31 मामले

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ रहा है। भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 100 के पार पहुंच गया है और वहीं दुनियाभर में यह आंकड़ा 154359 हो गया है। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में जहां पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं भारत में अब तक इससे दो लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 31 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और इस तरह से देश में यह आंकड़ा 101 हो गया है।  



महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नागपुर और यवतमाल में शनिवार को कोरोना वायरस के नए मामलों की पुष्टि के बाद इस घातक वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 31 हो गई है। कोरोना वायरस के मुंबई में 8, पुणे में 15, नागपुर में चार, यवतमाल में 2, ठाणे और अहमदनगर में एक-एक मामले सामने आए हैं। इस बात की पुष्टि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने की है। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी आंकड़ा दिया है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 31 हो गई है


No comments:

Post a Comment

यूथ हॉस्टल शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, गोपेन्द्र अध्यक्ष व पंकज सचिव मनोनीत

  ​लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं...