Sunday, March 22, 2020

छत्तीसगढ़: माओवादी हमले के बाद लापता हुए 17 जवानों के शव मिले


छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा ज़िले में शनिवार को संदिग्ध माओवादियों के इस साल के सबसे बड़े हमले में सुरक्षाबलों के कम से कम 17 जवान मारे गए हैं. शनिवार को मुठभेड़ के बाद से ही 17 जवानों के लापता होने की ख़बर थी ! बस्तर के आईजी पुलिस सुंदरराज पी ने लापता जवानों के शव मिलने की पुष्टि की है ! इधर, इस मुठभेड़ के बाद घायल 14 जवानों को राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां कुछ जवानों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अस्पताल जा कर इन घायल जवानों से मुलाकात की !



गौरतलब है कि शनिवार की दोपहर सुकमा ज़िले के चिंतागुफा थाना के कसालपाड़ और मिनपा के बीच संदिग्ध माओवादियों ने सुरक्षाबलों की एक बड़ी टुकड़ी पर हमला बोला था. इसके बाद से 17 जवानों के लापता होने की ख़बर थी. रविवार की सुबह तक इन जवानों का पता नहीं चल पाया था !


रविवार को मुठभेड़ वाले इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद लापता जवानों में से 12 के शव मौके से बरामद किए गए. संदिग्ध माओवादी इन जवानों से यूबीजीएल समेत कई अत्याधुनिक हथियार भी लूट कर ले जाने में सफल हुये हैं ! छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक माओवादियों का यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है ! पुलिस का कहना है कि घने जंगल का इलाक़ा होने के कारण रविवार को ही वस्तुस्थिति के बारे में पता चल पायेगा !


पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार बस्तर में इन दिनों माओवादियों के ख़िलाफ़ 'ऑपरेशन प्रहार' नाम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है !


इसी अभियान के लिये शुक्रवार को एसटीएफ़ और डीआरजी के जवानों की एक टीम दोरनापाल से निकली हुई थी. बुरकापाल में इस टीम में सीआरपीएफ़ के जवान भी शामिल हो गये !


शनिवार की दोपहर चिंतागुफा थाना के कसालपाड़ और मिनपा के बीच संदिग्ध माओवादियों ने सुरक्षाबलों की इस टीम पर उस समय हमला किया, जब जवान सर्चिंग ऑपरेशन के बाद लौट रहे थे !


पुलिस के अनुसार संदिग्ध माओवादियों ने सुरक्षाबलों की टीम को चारों तरफ़ से घेर कर कोराज डोंगरी की पहाड़ी के ऊपर से जवानों पर हमला किया !


दोनों तरफ़ से कई घंटों की मुठभेड़ के बाद इस हमले में घायल कुछ जवानों को उनके साथी घटनास्थल से बाहर निकाल पाने में सफल हुए. जिनमें से 14 को एयरलिफ्ट कर के राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन घायलों में से कम से कम 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है !


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...