Monday, January 6, 2020

शांतिपूर्ण तरीके से लखनऊ के सरफराजगंज में कैंडल मार्च

 


लखनऊ 6 Jan 2020 - जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद देश और दुनिया के साथ-साथ आज लखनऊ के सरफराजगंज में भी कैंडल मार्च निकाला गया इस कैंडल मार्च में बच्चे , बुजुर्ग , युवा और महिलाएं भी रहे शामिल ! हजारों की संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अमेरिका के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया साथ ही साथ लोगों ने यह पैगाम दिया की सरदार सुलेमानी मरे नहीं है वह हमारे दिलों में जिंदा है और रहेंगे ! 



वहीं कैंडल मार्च की अगुवाई कर रहे ज़ीशान अली ने कहा कि हमें गर्व है कि हम हिंदुस्तान की सरजमीं पर पैदा हुए जहां से हमेशा हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई जाती रही है और अहिंसा व मानवता का समर्थन किया जाता रहा है ! ज़ीशान अली ने कहा कि हम अपनी सरकार से उम्मीद करते हैं कि मज़लूमो का साथ देंगे और इंसानियत के साथ खड़े रहेंगे ! 


(Next media report)


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...