Friday, January 3, 2020

सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़़ीं

हरियाणा सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बीते 25 दिसंबर को गुरुग्राम में हुए फॉर्च्यूनर कार हादसे में सपना चौधरी की ओर से पहले नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अब सपना चौधरी को दोबारा नोटिस जारी की तैयारी कर ली है।



सदर थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार के मुताबिक, कैंटर चालक की शिकायत में बताई गई फॉर्च्यूनर कार सपना चौधरी के नाम से दिल्ली में पंजीकृत है। ऐसे में शुक्रवार को सपना को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सपना से पूछताछ में पता किया जाएगा कि गाड़ी कौन चला रहा था और दूसरा शख्स कौन था। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।



25 दिसंबर देर रात को हीरो होंडा चौक के पास गायिका सपना चौधरी की फॉर्च्यूनर कार को किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने की बात सामने आई थी। इसमें सपना के बाल-बाल बचने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि सपना की फॉर्च्यूनर कार को कैंटर चालक ने टक्कर मारी थी। हादसे के वक्त कार में एक चालक व अन्य युवक था जिन्होंने हादसे की शिकायत पुलिस को नहीं दी थी।


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...