Saturday, January 18, 2020

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, नियंत्रण रेखा से सटे गांवों पर गोलाबारी

जम्मू - 18 जनवर  2020 ! पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे गांवों और अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी तथा गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी ! 



उन्होंने कहा कि सीमा पार से पुंछ के मेंढर सेक्टर और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में दोपहर को गोलाबारी और गोलीबारी शुरू हुई जिसके बाद भारतीय सेना की ओर से इसका माकूल जवाब दिया गया।


प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


नौशेरा के लाम क्षेत्र में पाकिस्तानी फौजियों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...