Thursday, January 16, 2020

केंद्रीय मंत्रियों को कश्मीर भेजने का फैसला घबराहट का संकेत - कांग्रेस

कांग्रेस ने तीन दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि केंद्रीय मंत्रियों को कश्मीर भेजने का फैसला घबराहट का संकेत है। पार्टी ने दोहराया कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करना सरकार की गलती थी।



राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने केंद्रीय मंत्रियों के कश्मीर दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री वहां किससे मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकार विदेशी राजनयिकों के दो दौरे करा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उपाय काम नहीं आएंगे। 


पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कहते हैं कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य है। ऐसा है तो 36 मंत्रियों को क्यों भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को दुष्प्रचार करने वालों की बजाए ऐसे लोगों को भेजना चाहिए, जो वहां के हालात समझे। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि 36 मंत्रियों को छह दिनों के भीतर जम्मू-कश्मीर भेजना सामान्य स्थिति नहीं है। यह सरकार की घबराहट का संकेत है।


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...