Wednesday, January 15, 2020

केक काटकर मनाया पूर्व सांसद का जन्म दिन !

 गोंडा 15 जनवरी 2020 !  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिम्पल यादव का जन्म दिन बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सरफराज हुसैन उर्फ सोनू ने जमुनियाबाग पार्टी के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्म दिन मनाया।



उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी से ही तैयारी करने की सलाह दी।प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनाने के लिए सभी को एक जुट रहकर काम करने की जरुरत है। उन्होंने मौजूदा बीजेपी सरकार की आलोचना की। कहा सपा के शासनकाल में शुरु की गई सभी योजनाएं इस सरकार ने रोक दी है।उन्होंने कहा कि आज गरीब, किसान, व्यापारी, नवजवान, कर्मचारी सभी समाज में नफरत फैलाने वाली इस सरकार से परेशान हैं।



यह सरकार अखिलेश यादव की योजनाओं को अपना कहकर जनता को धोका देरही है। उन्होंने कहा कि जनता अब इनके बहकावे में नहीं आयेगी। पूर्व प्रधान कायम अली, तनवीर नियाजी, रियाज बाबा, सहान अख्तर, मोहम्मद कामिल, गुलाम हैदर, मासूम अली, नरेश मौर्या, हसन नियाजी, शिव कुमार, अर्जुन यादव, अरुण सिंह, सुरेश कुमार रहे।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...