Monday, January 13, 2020

कैंसर जैसी बीमारियों में सहायक होता है पालक


सर्दियों में कई सब्जियां और फल ऐसे होते हैं, जिनके सेवन से न सिर्फ हम बीमारियों से बचे रहते हैं बल्कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जैसे, सर्दियों में किसी भी रूप में पालक का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर आप इसे सलाद या इसका जूस पी सकते हैं क्योंकि इस तरह खाने से इसे ज्यादा पकाना नहीं पड़ता जिससे इसके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते।



कई अध्ययनों में कहा गया कि पालक में मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचाव में सहायक हैं। पालक में विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में पालक का जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। ये शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी पालक का जूस आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गर्भवती महिलाओं को भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। पालक का जूस पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। कई अध्ययनों में कहा गया कि पालक में मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचाव में सहायक हैं। 


( रिपोर्ट- सबा अब्बास मिर्ज़ा )


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...