Monday, January 6, 2020

जनरल क़ासिम सुलेमानी: अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

ईरान की राजधानी तेहरान में भारी तादाद में लोगों ने जनरल क़ासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया है. सुलेमानी बगदाद में अमरीकी हमले में मारे गए थे!



ईरान के सर्वोच्च नेता आयातोल्लाह ख़ामेनेई के नेतृत्व में सोमवार को तेहरान में जनाज़े की नमाज़ अदा की गई. इसमें राष्ट्रपति हसन रूहानी, मुख्य न्यायाधीश, संसद के स्पीकर अली लारीजानी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए!



इससे पहले क़ासिम सुलेमानी सहित सभी मृतकों के शवों को ईरान के खोजिस्तान प्रांत के अहाज हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां रविवार को अंतिम संस्कार के जुलूस में लाखों लोग शामिल हुए थे!


सोमवार को तेहरान में उनके अंतिम संस्कार की पूर्व संध्या पर, शहर के राजमार्ग और सड़कें पर काला ही रंग नज़र आया! उमड़ी भीड़ ने ईरानी झंडे फहराए और अमरीका विरोधी नारे लगाए!


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...