Sunday, January 5, 2020

इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला, ग्रीन जोन में यूएस एम्बेसी को बनाया निशाना

ईरान के सबसे ताकतवर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के अगले ही दिन शनिवार (4 जनवरी) देर रात इराक में अमेरिकी ठिकानों पर हमले हुए। पहले बगदाद के सर्वाधिक सुरक्षित ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास पर दो मोर्टार के गोले दागे गए। इसके थोड़ी ही देर बाद 80 किलोमीटर दूर बलाद स्थित अमेरिकी वायुसेना के अड्डे पर दो रॉकेट दागे गए। वर्तमान में इराक में 5200 अमेरिकी सैनिक हैं।



पांच लोग घायल : इराकी सेना के सूत्रों ने बताया कि एक मोर्टार अमेरिकी दूतावास परिसर में  फटा जबकि दूसरा परिसर के पास आकर गिरा। इराकी पुलिस के मुताबिक इस हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि अमेरिकी ठिकानों पर रॉकेट कहां से और किसने दागे। शक जताया जा रहा है कि हमले के पीछे ईरान समर्थित इराकी लड़ाकों हाथ हो सकता है, क्योंकि शुक्रवार (3 जनवरी) को हुए अमेरिकी हमले में उसके शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। 


अफरातफरी का माहौल : इन हमलों के बाद इराक के आसमान में अमेरिकी हेलीकॉप्टर उड़ते देखे गए। स्थानीय लोगों में अफरातफरी सा माहौल रहा।


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...