Sunday, January 12, 2020

अमेजॉन एवं फ्लिपकार्ट आर्थिक आतंकी - संजय गुप्ता 

 लखनऊ 12 जनवरी 2020 !  "सर्वोदय नगर आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले आयोजित  ! "व्यापारी पंचायत" में व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने समस्याएं बताई ! नगर निगम, विद्युत पुलिस, बैंक के अधिकारी "व्यापारी पंचायत "में मौजूद रहे , व्यापारियों की समस्याएं सुनी !



व्यापारियों ने  बाजारों की सुरक्षा ,नगर निगम द्वारा गलत कमर्शियल टैक्स की गणना करते हुए गलत बिल बनाकर व्यापारियों के उत्पीड़न किए जाने, बैंकों द्वारा मुद्रा बैंक के अंतर्गत रिटेल व्यापारियों को लोन ना दिए जाने, नए कुकरैल से गोमतीनगर को जानने वाला पुल बन जाने के कारण बढ़े हुए यातायात दबाव के चलते सर्वोदय नगर में जाम की समस्या के मुद्दे प्रमुख रूप से उठाएं ! व्यापारियों ने अध्यक्ष संजय गुप्ता का फूलों से सम्मान किया ! व्यापारी पंचायत" में बुजुर्ग व्यापारियों को सम्मानित किया गया !



    संजय गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेजॉन एवं फ्लिपकार्ट आर्थिक आतंकवादी है ! खुदरा व्यापारियों को  मुद्रा लोन उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी से मिलेगा संगठन ! समूह के रूप में स्वयं का ऑनलाइन पोर्टल बनाकर अपना व्यापार बढ़ाएं ! डिजिटल पेमेंट एवं डिजिटल मार्केटिंग  के तरीके अपनाए व्यापारी, ग्राहक की हर मांग के अनुरूप अपने व्यवसाय को तैयार करें !



 "सर्वोदय नगर आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले सर्वोदय नगर बाजार में रौनक गेस्ट हाउस में "व्यापारी पंचायत" का आयोजन किया गया, "व्यापारी पंचायत" में विद्युत विभाग, नगर निगम ,पुलिस प्रशासन, बैंक ऑफ इंडिया एवं सिंडिकेट बैंक के अधिकारी शामिल हुए तथा व्यापारियों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया, "व्यापारी पंचायत" में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे," व्यापारी पंचायत" में सर्वोदय नगर के व्यापारियों ने कुकरैल पुल से गोमती नगर नगरजाने वाले नए फ्लाईओवर के बन जाने के बाद बढ़े हुए यातायात के दबाव के चलते सर्वोदय नगर में हर समय जाम रहने की समस्या उठाई जिसको पुलिस के अधिकारियों ने नोट करते हुए  इसका समाधान करने का आश्वासन दिया, सर्वोदय नगर आदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, महामंत्री के के शर्मा ने  नगर निगम द्वारा  अतिक्रमण अभियान के चलने पर व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा अतिक्रमण अभियान में ठेले खोमचे वालों को पहले से जानकारी मिल जाती है वह तो चले जाते हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी व्यापारियों का मामूली सा भी  सड़क पर रखा हुआ सामान  उठा ले जाते हैं और जुर्माना लगा देते हैं इसका बैठक में विरोध किया गया ,सर्वोदय नगर के व्यापारियों ने  बैंकों द्वारा मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत व्यापारियों को आसानी से मुद्रा लोन ना दिए जाने की शिकायत की बैंक अधिकारियों ने व्यापारियों को अपनी शाखा से ऋण देने में प्राथमिकता बताते हुए लोन देने का आश्वासन दिया  बैंक अधिकारियों ने कहा व्यापारियों को उनकी शाखा से प्राथमिकता के आधार पर मुद्रा ऋण दिए जाएंगे  व्यापारियों ने लाल बहादुर शास्त्री पार्क के पास कूड़ा इकट्ठा होने की शिकायत की, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने व्यापारियों को निवेश मित्र पोर्टल की जानकारी देते हुए नए कनेक्शन मिलने की जानकारी दी तथा पंचायत में व्यापारियों ने  दुकानों के सामने बिजली के पोल लगने की भी शिकायत की जिसका अधिकारियों ने हल करने का आश्वासन दिया व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत व्यापारियों को उपलब्ध कराए जाने के लिए संगठन जिला अधिकारी के साथ मुलाकात कर अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग करेगा उन्होंने कहा अमेजॉन और फ्लिपकार्ट आर्थिक आतंकवादी हैं इनसे चरणबद्ध तरीके से निपटना होगा व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में व्यापारियों से समूह के रूप में स्वयं का ऑनलाइन पोर्टल बनाकर अपना व्यापार बढ़ाने के लिए जागरूक किया ,उन्होंने कहा व्यापारी व्यापार के आधुनिक तरीके को अपनाएं तथा डिजिटल पेमेंट एवं डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से अपने ग्राहकों की हर मांग के अनुरूप अपने व्यवसाय को तैयार करें तभी प्रतिस्पर्धा में टिक पाएगा
"व्यापारी पंचायत" में पंकज जैन, दिनेश पांडे,  अशोक यादव, रंजीत सिंह, सईद अहमद, राम नाथ सिंह ,अर्जुन शुक्ला, राजू ,सुमित ,राम करण शुक्ला को सम्मानित भी किया गया 
पुलिस प्रशासन की ओर से चौकी इंचार्ज  सर्वोदय नगर शिवमंगल सिंह विद्युत विभाग की ओर से जूनियर इंजीनियर विक्रम सिंह ,बैंक ऑफ इंडिया सर्वोदय नगर शाखा के प्रबंधक शुभम सिन्हा, सिंडीकेट बैंक की सर्वोदय नगर शाखा की प्रबंधक कुमारी प्रीति अग्रवाल एवं क्षेत्रीय पार्षद मनोज अवस्थी और उमेश सनवाल भी उपस्थित रहे  "व्यापारी पंचायत" में सर्वोदय नगर के कोषाध्यक्ष आलोक जैन, सोनी शुक्ला ,शशिकांत शुक्ला सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे तथा "व्यापारी पंचायत" को प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,लखनऊ के महामंत्री विजय कनौजिया ,ट्रांस गोमती के प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, महामंत्री सर्वेश मिश्रा, महामंत्री नरेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया तथा नगर कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, मसीह उजमा गांधी, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आरीफ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे !


(Report- next media)


No comments:

Post a Comment

अपना इतिहास कभी न भूलें शिक्षक संगठन :राधे रमन त्रिपाठी

गोण्डा ।  टीचर फेडरेशन आप इण्डिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जारहे विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों की स...