Wednesday, May 1, 2019

प्रचंड तूफान में बदला चक्रवात ‘फेनी’, उत्तर-प्रदेश में भी दी सतर्क रहने की सलाह

   चक्रवात 'फेनी' प्रचंड तूफान में बदल गया है और शुक्रवार दोपहर तक यह गोपालपुर और चांदबाली के बीच ओडिशा तट को पार करेगा। मौसम विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। बंगाल की खाड़ी में बने फेनी चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवात की वजह से आगामी 2 व 3 मई को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज यानि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पुरवा हवा चलने के आसार हैं। इस वजह से वातावरण में 80 से 90 प्रतिशत नमी आ सकती है। मौसम निदेशक जे.पी.गुप्ता ने इन हालात को देखते हुए किसानों और भंडार गृहों को खासतौर पर सलाह दी है कि नमी व तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज व खेतों में तैयार खड़ी फसल को काट कर सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था करें।



 


No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...