Wednesday, May 1, 2019

इराक ने लगातार दूसरे साल भारत को सबसे ज्यादा तेल भेजा!

   इराक ने लगातार दूसरे साल भारत को सबसे ज्यादा कच्चे तेल की आपूर्ति की है। इराक ने वित्त वर्ष 2018-19 में भारत की जरूरतों के पांचवें हिस्से की आपूर्ति की है। वहीं, इस दौरान अमेरिका से कच्चे तेल की आपूर्ति में चार गुनी वृद्धि हुई है। वाणिज्‍यिक जानकारी एवं सांख्‍यिकी महानिदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक, इराक ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के दौरान भारत को 4.66 करोड़ टन कच्चा तेल बेचा। यह वित्त वर्ष 2017-18 के 4.57 करोड़ टन की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है। भारत ने प्रारंभिक तौर पर 2018-19 में 20.7 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात किया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष के 22 करोड़ टन से कम है। सऊदी अरब पारंपरिक तौर पर भारत को तेल की आपूर्ति करने वाला शीर्ष देश है, लेकिन 2017-18 में पहली बार इराक ने सऊदी अरब का स्थान छीन लिया था। सऊदी अरब ने 2018-19 में 4.03 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात किया, जो कि 2017-18 में 3.61 करोड़ टन तेल के आयात से अधिक है। ईरान भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है। हालांकि, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत ने फिलहाल ईरान से कच्चे तेल का आयात रोक दिया है।



No comments:

Post a Comment

गौसे आज़म की ज़िंदगी और रूहानी कमालात पर हुआ ख़ूबसूरत ज़िक्र, मुल्क की अमनो-अमान के लिए हुई ख़ास दुआ

  बरेली। मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद मुबस्सिर के मकान पर महफ़िले गौसुलवरा का रूहानी और खुशनुमा आयोजन हुआ। महफ़िल में हज़रत गौस-ए-आज़म दस्तगीर र...