5 की मौत, 12 लाख लोग शिफ्ट, 160 घायल, कई शहर-गांव जलमग्न
अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान फेनी ने सुबह करीब आठ बजे पुरी में दस्तक दी। फेनी का अर्थ है 'सांप का फण। भारी बारिश के साथ प्रचंड हवा ने तीर्थ नगरी में झोपड़ियों को लील लिया। भारी बारिश के कारण प्रभावित इलाकों में स्थित घर डूब गये। विशेष राहत आयुक्त बी. पी. सेठी ने कहा कि पुरी, नयागढ़ और केंद्रपाड़ा जिलों में तीन लोगों के मरने की खबर है।
भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान ने शुक्रवार सुबह ओडिशा तट पर दस्तक दे दी जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गये। तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गये और झोपड़ियां तबाह हो गयीं। साथ ही कई शहर और गांव जलमग्न हो गये।
No comments:
Post a Comment