Tuesday, March 26, 2019

जया प्रदा भाजपा में शामिल, रामपुर में आजम खान को दे सकती हैं टक्कर

जया प्रदा भाजपा में शामिल, रामपुर में आजम खान को दे सकती हैं टक्कर


फिल्म अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद जया प्रदा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। कहा जा रहा है कि भाजपा जया प्रदा को रामपुर लोकसभा क्षेत्र पर से सपा नेता आजम खान के खिलाफ मैदान संभाल सकती हैं।

 

 

भाजपा में शामिल होने के बाद जया प्रदा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। मुझे उनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिल रहा है, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को धन्यवाद भी दिया।

No comments:

Post a Comment

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...