दिल्ली में पत्रकारों पर हमला हुआ है। एबीपी न्यूज के दो पत्रकार अरविंद और सिद्धार्थ पुरोहित की कार पर गोलियां चलाई गई हैं। दिल्ली पुलिस के एडीसीपी परविंदर सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उस कार पर गोलियां चलाईं जिसमें दोनों पत्रकार मौजूद थे। एडीसीपी ने बताया कि दोनों पत्रकार हमलावरों से बचकर निकलने में सफल रहे। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है। केस दर्ज कर लिया गया है।
Sunday, June 9, 2019
BREAKING LUCKNOW
लखनऊ दुबग्गा कानपुर बाइपास पर नगर निगम द्वारा काकोरी पुलिस के साथ अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया गया अभियान!!
Saturday, June 8, 2019
लापरवाही !!
नगर निगम की लापरवाही थमने का नाम नही लेरही है आए दिन नगर निगम की लापरवाही देख ने को मिल रही है ऐसा ही एक मामला। डालीगंज लखनऊ एसएसपी ऑफिस के पीछे का है ! जवाहर नगर में खुले पड़े है बड़े बड़े नाले बिना पथ्थर के कंही पे पथ्थर लगा कंही पे नही । जिसके कारण आज एक 7 साल का मासूम नाले में गिरने से उसका सर फट गया और हो सकती थी कोई बड़ी घटना मगर नगर निगम रहता है नदारद आखिर नगर निगम कब समझेगा अपनी जिम्मेदारी । नगर निगम कर रहा है कोई बड़ी घटना का इंतिजार !
रिपोर्टर शादाब आलम
लखनऊ।
आलमबाग पुलिस का सराहनीय कार्य।
गुमशुदा हुई बच्ची को कुछ ही घंटों में चन्दन नगर चौकी इंचार्ज राय बहादुर ने सकुशल किया बरामद।
परिवार की तहरीर पर इंस्पेक्टर आलमबाग आनन्द कुमार साही के नेतृत्व में चौकी प्रभारी चंदन नगर राय बहादुर ने कुछ ही घंटे में बच्ची को सकुशल किया बरामद।
7 साल की मासूम निवेदिता मिश्रा के चेहरे पर परिवार से मिलकर खिली मुस्कान।
परिवार वालों ने आलमबाग पुलिस के कार्य की की सराहना।
Friday, June 7, 2019
दुबई: बस दुर्घटना में आठ भारतीय सहित 17 लोगों की मौत !
ओमान से छुट्टियां मनाकर लौट रही यात्रियों से भरी एक बस शेख मोहम्मद बिन जायेद रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है जिसमें से छह भारतीय नागरिक हैं। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हैं। दुबई पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 31 लोगों को ले जा रही बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब वह मेट्रो स्टेशन के पास गाइडिंग बोर्ड से टकरा गई। घायलों को राशिद अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में मारे गए 17 लोग अलग-अलग देशों के हैं। जिसमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं। दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि हमें यह बताते हुए खेद है कि स्थानीय अधिकारियों और रिश्तेदारों के अनुसार अब तक आठ भारतीयों की दुबई बस दुर्घटना में मौत होने की पुष्टि हो गई है। दूतावास कुछ मृतकों के रिश्तेदारों के संपर्क में हैं और अन्य के परिवारों को सूचित करने के लिए और अधिक विवरणों की प्रतीक्षा की जा रही है।
Thursday, June 6, 2019
डंपर की टक्कर से युवक की मौत!!
डंपर की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने कई डंपर बाइक को किया आग के हवाले
यूपी के मिर्जापुर जिले में एक युवक को डंपन ने कुचल दिया, जिससे इसकी मौके पर मौत हो गई।
इससे आक्रोशित लोगों ने तीन डंपर फूंक दिए। ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
एसडीएम सदर के पहुंचने पर ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई।
मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कृष्णा गांव के नानक गौतम को डंपर ने टक्कर मार दी और उसके ऊपर से होकर गुजर गया। इसके बाद लोग इस कदर आक्रोशित हुए कि वाहनों को तोड़ना शुरू कर दिया।
घटना स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर आवागमन रोक कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
अवैध मिट्टी खनन उद्योग को बंद कराने की मांग को लेकर मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर माहौल गर्म,
एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर माहौल गर्म,
ग्रामीणों ने रखी ये शर्त
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एयरपोर्ट पर भूमि अधिग्रहण को लेकर एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है।
भूमि अधिग्रहण के लिए एयरपोर्ट के पास के गांव करमी और घमहापुर में पैमाइश करने पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि हमें अभी तक कोई नोटिस नहीं दिया गया है।
उनका कहा कि यदि कुछ करना है तो सबसे पहले हमें बता दिया जाए और उच्च अधिकारी हमारे साथ बैठक कर इसका निस्तारण करें। उसके बाद ही आगे कुछ किया जाए।
इस बारे में नायब तहसीलदार का कहना है कि और भी सीमांकन किया जा रहा है।
उसके बाद जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की जानी होगी, उनको नोटिस दिया जाएगा, लेकिन किसान अभी से ही विरोध कर रहे हैं।
हालांकि उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
Wednesday, June 5, 2019
सोशल मीडिया ने ताई को बनाया महाराष्ट्र का राज्यपाल, भाजपा नेताओं ने भी दे दी बधाई
भोपाल,05 जून ! पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर छाईं हुई हैं। भले ही केंद्र सरकार ने अभी उन्हें किसी भी राज्य का राज्यपाल नियुक्त नहीं किया हो लेकिन मध्य प्रदेश के नेता उन्हें सोशल मीडिया के जरिए राज्यपाल बनने की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया में यह दावा किया गया कि सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और इस बात को तवज्जो उस वक्त मिली जब मध्य प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता चिन्तामण मालवीय ने फेसबुक और ट्विटर पर ताई को बधाई दे दी। हालांकि जब उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ कि यह अफवाह मात्र है तो उन्होंने तुरंत ही बधाई संदेश को अपने सोशल मीडिया से हटा दिया।
8वीं बार इंदौर से सांसद चुने जाने के बाद भाजपा ने सुमित्रा महाजन को 16वीं लोकसभा का अध्यक्ष बनाया था। हालांकि इस बार पार्टी ने ताई की जगह इंदौर से शंकर लालवानी को अपना प्रत्याशी बनाया था और वहां पर उन्होंने जीत दर्ज की। ताई के चुनाव न लड़े जाने के बाद कयास लगने तेज हो गए कि उन्हें राज्यपाल बनाया जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया में अफवाह हो गई और नेताओं ने बधाई संदेश भी दे दिए। इसी क्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे और मीडिया पैनलिस्ट नेहा बग्गा ने भी सुमित्रा महाजन को शुभकामना संदेश भेजा।
जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया ईद
विभिन्न मस्जिदों में हुई नमाज
जौनपुर। यहां ऐतिहासिक ईदगाह मे नमाज सकुशल सम्पन्न हुई।
शाही ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की गई। यहां हजरत मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी की सरपरस्ती में मौलाना फैसल अहमद सिद्दीकी ने ईद की नमाज अता कराई।
नमाज से पूर्व शाही ईदगाह मे फारुख रब्बानी ने तकरीर करते हुए कहा कि हर मोमिन बंदा अल्लाह का गुलाम है
उसे दुनिया में रहते हुए हर काम को करते हुए सही रास्ते पर चलना चाहिए और ऐसे रास्तों को छोड़ देना चाहिए जिससे अल्लाह नाराज हो, अल्लाह उसी कामों से नाराज होता है जिससे इंसानियत को नुकसान पहुंचता है, इसलिए लोगों को चाहिए कि वह सही रास्ते को अख्तियार करें और ऐसा काम करें ताकि उससे समाज के लोग, पास पड़ोस के लोग खुश रहे, चाहे वह किसी भी समाज के लोग हो इससे समाज में आपसी भाईचारा बना रहेगा और हम इंसानियत का पैगाम देते रहे रहेंगे।
ईद की नमाज सकुशल संपन्न होने पर ईदगाह कमेटी ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका तथा आवाम का शुक्रिया अदा किया कमेटी के लोगों में मो सोएब अच्छू सेक्रेटरी एवं सदर मिर्जा दावर बेग, नेयाज ताहिर शेखू, अबूजर अंसारी, रियाजुल हक, हाजी इमरान आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं ऐतिहासिक शाही ईदगाह के गेट पर कमेटी के द्वारा ईद मिलने वालों के लिए टेंट लगाकर इंतजाम किया गया था। जहां पर नव निर्वाचित जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, इन्दू सिह, निखलेश सिह, नगर पालिका के पूर्वाध्यक्ष दिनेश टंडन, एनएन सिंह मुन्ना आप नेता सहित तमाम लोग ईद की बधाई देने पहुंचे।
इसके अलावा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली, जिला मजिस्ट्रेट एसएन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी अपने मातहतों के साथ मौजूद रहे।
नगर पालिका के ईओ कृष्णचंद ने भी पहुंच कर लोगों को ईद की बधाई दी।
आवाम एवं नमाज़ियों ने एक दुसरे से गले मिलकर एक दुसरे को बधाईयाँ दी।
इसके अलावा मदरसा हुसैनिया लालदरवाजा में मौलाना खालिद ने ,खानका रसीदिया में मौलाना मेराज नमाज ने,मदीना मस्जिद नवाब साहब का अहाता मे मौलाना मोहिउद्दीन हश्शाम ने, बड़ी मस्जिद में मौलाना अनस कासमी ने नमाज सम्पन्न कराई वही दरबानी पुर ईदगाह मे अजवद कासमी ने नमाज अदा कराई।
इसके अलावा जौनपुर जिले के केराकत मे केराकत ईदगाह पश्चिम में तथा नरहन स्थित इस्माइल शाह कुटी स्थित ईदगाह में एवं मुफ्तीगंज बाजार जामा मस्जिद में, मुर्की स्थित ईदगाह में, देवकली बाजार स्थित मस्जिद में ईद की नमाज हुई।
मुंगराबादशाहपुर के अकबरी मस्जिद में,वही ईदगाह तथा जामा मस्जिद में 8 बजे नमाज हुई एवं मडिय़ाहूं के स्थानीय ईदगाह मे एवं जामा मस्जिद मे भी नमाज हुई,
गोपालापुर मे स्टेशन के नजदीक कारी जीया ने नमाज अदा कराई
मछलीशहर के ईदगाह में सुबह 8 बजे शहर ए इमाम मौलाना अबुल कलाम नमाज अदा कराएंगे। वही शाही मस्जिद में मौलाना युसुफ कुरैशी ने नमाज पढा़ई। खजूर वाली मस्जिद, बहराइची मस्जिद भी में नमाज अदा की गई। कर्बला की मस्जिद मे नमाज पढी गई।
खेतासराय
कस्बे में शाही ईदगाह में नमाज हुई। शाही ईदगाह खेतासराय में, मनेछा ईदगाह मे, गुरैनी ईदगाह ईद की नमाज अदा की गई।
शिया ईदगाह बेगमगंज सदर इमामबाड़े में मौलाना महफुजूल हसन खां इमाम ए जुमा जौनपुर ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद एक दूसरे को ईद की बधाई देने का दौर चला। इसी क्रम में एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पाण्डेय ने मौलाना महफुजूल हसन खां को बुकें, शाल व स्मृति चिन्ह देकर प्रशासन की तरफ से ईद की बधाई दी एवं शिया जामा मस्जिद के प्रबन्धक/मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी ने नमाज के बाद देश व कौम की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ कराई। हुसैनी फोरम इण्डिया के खान इकलाब मधु एवं समाजसेवी अली मंजर डेजी के द्वारा एडीएम सुनील वर्मा, एसपी सिटी डा. अनिल पाण्डेय, सीओ सिटी नृपेन्द्र, एसडीएम सदर मंगलेश दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र को शाल, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर सर्वश्री परवेज हसन, ए.एम. डेजी, मोहम्मद मुस्तफा, नवाब जैदी, नासिर रजा गुड्डू, असलम नकवी, अली औन, अली अर्श, अदनान हुसैन, हीरा, आसिफ आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।
Tuesday, June 4, 2019
ट्रैफिक नियम तोड़ा तो भरना होगा दो गुना जुर्माना- यूपी कैबिनेट
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर दो गुना जुर्माना भरने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए योगी ने जुर्माने में वृद्धि के लिए मोटर यान अधिनियम-1988 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
इसी तरह वाहन मालिकों को नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी इस अधिनियम में संशोधन का फैसला किया गया। इसके साथ वाहन के लिए वीआईपी नंबरों के लिए कीमतें तय कर दी गई।
कैबिनेट बैठक में यूपी के महानगरों कानपुर, आगरा, मेरठ, वाराणसी आदि शहरों में मेट्रो रेल और रैपिड रेल प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन के नाम से सिंगल स्पेशल व्हीकल परपज कंपनी गठित करने का फैसला हुआ।
धूल भरी आंधी और तेज हवाएं देंगी दिल्लीवालों को प्रचंड गर्मी से राहत
पिछले सप्ताह राजधानी दिल्ली के लोगों को खासी गर्मी झेलनी पड़ी। लू के थपेड़ों के चलते लोगों का दिन के समय निकलना भी मुहाल हो गया है। लेकिन, अब इसमें कमी आने के आसार दिख रहे हैं। पूरब से आने वाली हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के लोगों को तापमान से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को यूं तो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से में चमकदार सूरज निकला रहा। लेकिन, पूरब से चलने वाली हवाओं के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के सफदरजंग केन्द्र में सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है। जबकि, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री नीचे है। दिन के समय 20 किलोमीटर तक रफ्तार वाली हवाएं भी चलती रहीं
धूल भरी आंधी और तेज हवाएं राजधानी दिल्ली को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत देंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अंधड़ के एक-दो दौर आ सकते हैं। इस दौरान हल्की-फुल्की बरसात की भी संभावना है। इसके चलते तापमान आमतौर पर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है।
मायावती के बाद अखिलेश ने भी पकड़ी एकला चलो की राह
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में जिस उत्साह के साथ बुआ और भतीजे साथ आए थे, अब चुनाव में मुंह की खाने के बाद दोनों की राहें अलग होती दिख रही हैं. मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने ऐलान कर दिया कि वह आने वाले उपचुनाव में अकेले लड़ेंगी, तो वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी कह दिया है कि अगर ऐसा है तो हम भी अकेले लड़ने की तैयारी करेंगे.
मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मंगलवार को अखिलेश यादव भी सामने आए. उन्होंने कहा कि गठबंधन के बारे में सोचकर विचार करेंगे, अगर रास्ते अलग हैं तो हम भी लोगों का स्वागत करेंगे. सपा प्रमुख बोले कि उपचुनाव में अगर अकेले लड़ने का फैसला हुआ है, तो फिर हम भी अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे.
Monday, June 3, 2019
अब आंध्र में जा सकेगी CBI- जगन रेड्डी
आंध्र प्रदेश के नए और युवा मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंट्री पर लगी रोक हटा दी है. पिछली सरकार के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में सीबीआई और ईडी के आने पर रोक लगा दी थी. चंद्रबाबू नायडू का आरोप था कि मोदी सरकार एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है.
सोमवार को YSR कांग्रेस पार्टी के विजयसाईं रेड्डी ने कहा, 'चंद्रबाबू ने सीबीआई पर रोक लगा दी थी, उन्हें आयकर विभाग के छापे का डर था और ईडी के सवालों से भी वह घबराते थे. लेकिन हमें ऐसा कोई डर नहीं है, अब जगनमोहन ने सीबीआई पर लगी रोक को हटा दिया है.
विजयसाईं रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री का साफ निर्देश है कि चोरों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है. रेड्डी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ज़रा संभल कर.
आपको बता दें कि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने जब एनडीए से अपना नाता तोड़ा था, तब उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा दी थी. ये आदेश उन्होंने अगस्त में जारी किया था और नवंबर में ये लागू हो गया था.
अब जब आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीडीपी को करारी हार मिली है और जगन प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए हैं तो उन्होंने इस फैसले को बदल दिया है. गौरतलब है कि जगन मोहन रेड्डी के केंद्र सरकार, वो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध बताए जाते हैं. चुनाव नतीजों के बाद वह दिल्ली भी आए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी
पत्नी को भी नहीं जिता पाए अखिलेश- मायावती
यूपी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा करते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बड़ा बयान दिया है. मायावती ने कहा है कि गठबंधन से चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं. उन्होंने दावा किया कि यादव वोट ट्रांसफर नहीं हो पाया है. लिहाजा, अब गठबंधन की समीक्षा की जाएगी. इतना ही नहीं मायावती ने यहां तक कह दिया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी और भाई को भी चुनाव नहीं जिता पाए हैं. सूत्रों के मुताबिक, मायावती के इस रुख के बाद सपा-बसपा गठबंधन टूट की कगार पर नजर आ रहा है.
बीएसपी प्रमुख मायावती ने सोमवार को दिल्ली में चुनावी हार की समीक्षा की. 2019 लोकसभा चुनाव में बीएसपी को संतोषजनक सीटें न मिलने और कुछ प्रदेशों में करारी हार को लेकर मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं की अखिल भारतीय स्तर पर मीटिंग बुलाई. यूपी के सभी बसपा सांसदों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में मायावती ने कहा कि पार्टी सभी विधानसभा उपचुनाव में लड़ेगी और अब 50 फीसदी वोट का लक्ष्य लेकर राजनीति करनी है. मायावती ने ईवीएम में धांधली का भी आरोप लगाया.
बैठक से पहले उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से नवनिर्वाचित बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने ईवीएम घोटाले का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लंबे पैमाने पर घोटाला हुआ है. हम लोग पहले से कह रहे हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए, जिसे ना तो चुनाव आयोग मान रहा है, ना सरकार मान रही है. हम चाहते हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए, जो निष्पक्ष हो. बहनजी जो भी दिशा निर्देश देंगी, हम उसका पालन करेंगे.
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...