Thursday, April 4, 2019

मतदान के लिए दिलाया शपथ

मतदान के लिए दिलाया शपथ


.


गोंडा ( खोरहंसा)  डायट दर्जीकुआं पर गुरुवार को प्राचार्य विनय मोहन वन ने प्रवक्ता व बीटीसी, डीएलएड के प्रशिक्षुओं को खुद मतदान करने व दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने मतदान के अधिकार और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सबका एक एक मत देश के निर्माण और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को मतदाता जागरुकता रैली निकालकर आस पास के लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने का भी निर्देश दिया। प्रवक्ता कुसुमलता तिवारी, ज्ञान बहादुर, वीके पाण्डेय, अभय मिश्र, सगीर अहमद, दिवाकर, प्रदीप, सुधीर, आशीष, राकेश, समशाद रहे।


मुख़्तार अहमद 


Wednesday, April 3, 2019

नहीं रिलीज होगी पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म !

नहीं रिलीज होगी पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म !



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर इस वक्त जबरदस्त चर्चा है. फिल्म को पांच अप्रैल को रिलीज किया जाना प्रस्तावित था. लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज को टाल दिया है. फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभा रहे हैं ! सीनियर फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने आज तक को कन्फर्म किया कि फिल्म की रिलीज अगले हफ्ते तक के लिए टाल दी गई है. बताते चलें कि इससे पहले भी फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी. पहले ये फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज की जानी थी. हालांकि अभी फिल्म की नई दिलिज डेट सामने नहीं आई है ! फिल्म पर तमाम राज्नीतिक दलों ने  आपत्ति जाहिर की है. हालांकि दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज रोकने से मना कर दिया. खबरों के मुताबिक़ निर्वाचन आयोग ने भी फिल्म की रिलीज रोकने से मना कर दिया. फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं ! हालांकि फिल्म की रिलीज डेट क्यों टली है इसका खुलासा नहीं हो पाया है. बताते चलें कि कांग्रेस, डीएमके और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज का कड़ा विरोध किया था. पार्टियों का आरोप है कि इससे चुनाव में मतदाताओं पर असर पड़ेगा. सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग में यह मामला अभी भी पेंडिंग है ! 


(R.K TRIPATHI)


 


 


चुनाव आयोग ने CM योगी को भेजा नोटिस !

चुनाव आयोग ने CM योगी को भेजा नोटिस !


चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक भाषण के दौरान 'मोदी की सेना' बोलने पर नोटिस जारी किया. आयोग ने उन्हें 5 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है !



 


जानें वेश्‍यालय की मिट्टी से क्‍यों बनती है मां दुर्गा की मूर्ति !

जानें वेश्‍यालय की मिट्टी से क्‍यों बनती है मां दुर्गा की मूर्ति !



■ ये आप सभी जानते हें कि दुर्गा पूजा में पूजी जाने वाली माँ दुर्गा की भव्‍य मूर्तियों का एक खास महत्व होता है। जहां तक हम जानते हैं कि आप ये शायद ही जानते होंगे कि उस मिट्टी का भी बेहद महत्‍व होता है जिनसे ये मूर्तियां तैयार की जाती हैं। ये मिट्टी कई विशिष्‍ठ स्‍थानों से ला कर तैयार की जाती है। जैसे पवित्र गंगा के किनारों से। फिर इसमें गोबर, गौमूत्र और थोड़ी सी मिट्टी निषिद्धो पाली से मंगाकर मिलायी जाती है। अब आप सोचेंगे कि निषिद्धो पाली क्या है तो ये वेशओं के रहने के स्‍थान जिसके बाहर से मिट्टी लायी जाती है। आइये जाने इसकी पूरी कहानी।


दुर्गा उत्‍सव और मूर्तियों की कहानी
दरसल दुर्गापूजा या दुर्गा उत्‍सव मूल रूप से पश्‍चिम बंगाल का त्‍योहार है, पर अब ये त्‍योहार पूरे भारत में समान उत्‍साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर मां दुर्गा की विशाल मूर्तियों से दुर्गा पूजा के पंडाल सजाये जाते हैं। पश्‍चिम बंगाल में मुख्‍य रूप से में दुर्गा मां की प्रतिमाओं का निर्माण उत्तरी कोलकत्ता के कुमरटली इलाके में होता है। मां लक्ष्मी, सरस्वती और पूजा में प्रयोग होने वाली अन्‍य मूर्तियों का निर्माण करने वाला ये इलाका अपने कारीगरों के लिए पूरे भारत में मशहूर है। साथ ही मशहूर है यहां के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी से लायी गयी मिट्टी का मूर्तियां बनाने में प्रयोग करना। अब जब भारत के अन्‍य हिस्‍सों में भी मूर्तियों का र्निमाण होने लगा है तो वहां भी इस वेश्‍यालय के बाहर की मिट्टी बोरों में भरकर वहां बिकने जाने लगी है। वैसे कुछ लोग स्‍थानीय वेश्‍यालयों के बाहर की मिट्टी भी प्रयोग करने लगे हैं। क्‍यों होती है वेश्‍यालय के दरवाजे की मिट्टी इसकी भी कई कहानियां प्रचलित हैं।
मां के आर्शिवाद का परिणाम
कुछ जानकारों का कहना है कि प्राचीन काल में एक वेश्‍या मां दुर्गा की अन्‍नय भक्‍त थी उसे तिरस्कार से बचाने के लिए मां ने स्‍वंय आदेश देकर उसके आंगन की मिट्टी से अपनी मूर्ति स्थापित करवाने की परंपरा शुरू करवाई।
समाज सुधार का प्रतीक 
कोलकाता से ही कई सामाजिक सुधार के मूवमेंट भी चले हैं। इन्‍हीं में से एक महिलाओं के सम्‍मान के लिए भी था और इसी लिए ये मान्यता प्रचलित की गयी कि नारी शक्ति का ही एक स्वरूप है, ऐसे में अगर उससे कहीं गलती होती है तो उसके लिए समाज जिम्मेदार है, फिर चाहे वो वेश्‍या ही क्‍यों ना हो। वेश्‍या के घर के बाहर की मिट्टी के इस्तेमाल के पीछे उन्हें सम्मान देने का यही उद्देश्य है।


सांकेतिक मान्‍यता
इसके अलावा एक मान्यता ये भी है कि जब एक महिला या कोई अन्‍य व्‍यक्‍ति वेश्‍यालय के द्वार पर खड़ा होता है तो अंदर जाने से पहले अपनी सारी पवित्रता और अच्‍छाई को वहीं छोड़कर प्रवेश करता है, इसी कारण यहां की मिट्टी पवित्र मानी जाती है।


ज़हीर अब्बास 


ब्रेकिंग लखनऊ!

ब्रेकिंग लखनऊ!


पावर विंग एनजीओ की सुमन रावत का सराहनीय कार्य, हजरतगंज कोतवाली में पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे पुलिस कर्मियों सहित पीड़ित महिलाओं और उनके मासूम बच्चों को पानी दी बोतलें और बिस्किट के पैकेट दिए, उनके इस कार्य की सराहना करते हुए पुलिस व पीड़िताओं ने दिया धन्यवाद, कीचड़ होने के कारण इंस्पेक्टर ने कटवा दिया पानी का कनेक्शन, सोशल मीडिया पर खबर मिलते ही एनजीओ के कर्मचारियों ने दिखाई दरियादिली।


(हिमांशु त्रिपाठी)


बीएसए ने किया प्रवेश उत्सव व स्मार्ट क्लास का उद्घाटन!

बीएसए ने किया प्रवेश उत्सव व स्मार्ट क्लास का उद्घाटन!



 


गोण्डा - खोरहंसा।  पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए मनिराम सिंह ने विद्यालय में नामांकन के लिए प्रवेश उत्सव व स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। कहाअब बेसिक शिक्षा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाएगा। अंग्रेजी मीडियम के स्कूल हों या हिन्दी मीडियम सभी विद्यालय अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक आपस में अनुभव साझा कर अपने विद्यालय में और बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने की पूरी कोशिश करें।उन्होंने हरी झणडी दिखाकर शिक्षा जागरुकता रैली को रवाना किया। बीएसए ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। कहा आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल कर बच्चे आसानी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। विशिष्ट अतिथि बीईओ आनन्द प्रकाश सिंह व प्रथमा यूपी बैंक के मैनेजर आरजे सुमन ने भी बेसिक शिक्षा के शिक्षण पद्धति में होरहे बदलाव के लिए अध्यापकों के योगदान की सराहना की। नये नामांकन वाले छात्रों का स्वागत किया गया व विद्यालय में कक्षा आठ पास होने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्रा ज्योति, काजल, रेशमा, शिवानी, प्रियंका ने स्वरस्वती गीत और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। अजय, रुचि, अर्चना, ललित, माधुरी ने  नाटक के माध्यम से सामाजिक बुराईयों से लोगों को आगाह किया। अच्छी शिक्षा से ही अज्ञानता दूर की जासकती है। बच्चों ने लघु नाटिका से मौजूद लोगों को समझाने की कोशिश की। संचालन गया प्रसाद आनन्द ने किया। आयोजक शिक्षक सुनील आनन्द ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाध्यापिका कुसमावती देवी, रमेश कुमार, अनिल कौशल, बृजेश सिंह, आनन्द देव, विनीता कुशवाहा, सूर्यमणि पाण्डेय, सुशील मिश्र, घनश्याम मौर्या, केएल मौर्या, अनिल कुमार, राजेश सिंह, पिंकी देवी रहीं।


मुख़्तार अहमद 


 



 


 


Tuesday, April 2, 2019

पाकिस्तानी सेना पर फेसबुक की ‘सर्जिकल स्ट्राइक ?

पाकिस्तानी सेना पर फेसबुक की ‘सर्जिकल स्ट्राइक ?



पकिस्तान की सेना प्रोपेगेंडा फालाने के लिए जिन फेसबुक पेजों का इस्तेमाल करती है उसमें से बहुत सारे अब फेसबुक ने हटा दिए हैं। समाचार एजेंसी रॉयर्स के मुताबिक सोमवार को फेसबुक ने बताया कि पाकिस्तान की सेना के पब्लिक रिलेशन विभाग कर्मचारियों से जुड़े 103 फेसबुक पेज, ग्रुप या एकाउंट हटाए गए हैं। फेसबुक की तरफ से कहा गया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसे पेज बंद किए गए हैं जो पाकिस्तान की राजनीति तथा राजनेताओं, भारत सरकार और पाकिस्तान की सेना के बारे मे जानकारी देते हैं।


नहीं हटेगी धारा 370 - कांग्रेस !

 नहीं हटेगी धारा 370 - कांग्रेस !


 



  कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जिसमें कहा गया है कि उनकी सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 नहीं हटाई जाएगी। घोषणा पत्र में कहा गया है कि राज्य (जम्मू-कश्मीर) के अनुपम इतिहास और उन अद्वितीय परिस्थितियों का भी सम्मान करते हैं, जिनके तहत राज्य ने भारत में विलय को स्वीकार किया, जिसके वजह से भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 को शामिल किया गया। इस संवैधानिक स्थिति को बदलने की न तो अनुमति दी जायेगी, न ही ऐसा कु छ भी प्रयास किया जायेगा।


   कांग्रेस ने घोषणा पत्र में अल्पसंख्यक कार्ड खेलते हुए ऐलान किया है कि पार्टी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया के अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान के स्वरूप को बनाए रखने का वायदा करती है।


इलेक्शन ब्रेकिंग !

8 राज्यों की 71 सीटों पर होगी वोटिंग - चुनाव आयोग 



चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है. इस चरण में 29 अप्रैल को 8 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी. चौथे चरण में बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मतदान होगा. नामांकन की अंतिम तारीख 9 अप्रैल 2019 है. 10 अप्रैल को नामों की स्क्रूटनी होगी. नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल है


50 के हुए अजय देवगन

50 के हुए अजय देवगन



 फिल्म अभिनेता अजय देवगन मंगलवार को 50 साल के हो गए. इस मौके पर उनकी अगली फिल्म 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया. अजय की यह फिल्म एक ऐसे शख्स के बारे में है जो अपने से तकरीबन आधी उम्र की लड़की को दिल दे बैठता है. अजय देवगन की पत्नी काजोल ने सोशल मीडिया पर पति के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा. काजोल ने लिखा कि तुम अब ज्यादा हैंडसम लगते हो. काजोल ने मंगलवार को अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से अपनी और अजय देवनग की एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के कैप्शन में काजोल ने लिखा, "मेरे डैशिंग, नेकदिल और बहुत गंभीर पति को जन्मदिन की बधाइयां. मैं भी बहुत ही सीरियस अंदाज में आपको जन्मदिन और आने वाले साल की शुभकामनाएं दे रही हूं !


मतदाता जागरूकता के लिए निकाला मशाल जुलूस

मतदाता जागरूकता के लिए निकाला मशाल जुलूस




आदर्श व्यापार मंडल ने " अभियान" के पहले चरण में राजधानी के व्यापारियों ने "मतदाता जागरूकता मशाल जुलूस" निकालकर अनिवार्य मतदान के लिए व्यापारियों एवं आम नागरिकों को जागरुक किया !
*"अगर चाहिए अच्छी सरकार, प्रयोग करें अपना मताधिकार !
* पहले मतदान फिर जलपान !
* मतदान हमारा अधिकार भी, कर्तव्य भी- मतदान अवश्य करें !
*आओ मिलकर अलख जगाए, शत-प्रतिशत मतदान कराएं" की तख्तियां व्यापारी लेकर निकले, मशाल जुलूस में !
* शुक्रवार 5 अप्रैल को संगठन पदाधिकारी बाजारों में पैदल दुकान -दुकान जाकर शत-प्रतिशत मतदान हेतु व्यापारियों को जागरूक करेंगे
* 2 अप्रैल, मंगलवार ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के व्यापारियों ने "मतदाता जागरूकता अभियान" के प्रथम चरण के अंतर्गत "मतदाता जागरूकता मशाल जुलूस" निकाल कर व्यापारियों एवं नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया "मतदाता जागरूकता मशाल जुलूस" हिंदी संस्थान, हजरतगंज से शुरू होकर जी पीओ गांधी प्रतिमा तक गया तथा वहां पर सभा में तब्दील हो गया इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में जनता के पास सबसे बड़ा हथियार वोट ही है हमें अपने वोट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए उन्होंने कहा यदि हम चुनाव में अपने मत का प्रयोग नहीं करते हैं तो इसका अर्थ है कि हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों के पालन में अपनी भूमिका सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं उन्होंने कहा यदि हम अच्छी सरकार चाहते हैं तो हमें मतदान अवश्य करना चाहिए और दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करना चाहिए, उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल "मतदाता जागरूकता अभियान" चला रहा है, दूसरे चरण में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी बाजारों में पैदल मार्च निकालकर व्यापारियों को मतदान हेतु अपील के पर्चे बांटकरअनिवार्य मतदान हेतु जागरुक करेंगे,मशाल जुलूस में व्यापारी अपने हाथों में "अगर चाहिए अच्छी सरकार- प्रयोग करें अपना मताधिकार", "पहले मतदान- फिर जलपान", "मतदान हमारा अधिकार भी- कर्तव्य भी- मतदान अवश्य करें ",'"आओ मिलकर अलख जगाए सब मिलकर मतदान कराएं" लिखी हुई तख्तियां भी लिए हुए थे, मतदाता जागरूकता मशाल जुलूस में संगठन के महामंत्री शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी इक़बाल हसन, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, वरिष्ठ महामंत्री दीपक लाम्बा, महामंत्री संजय त्रिवेदी ,महामंत्री विजय कनौजिया, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम,नगर उपाध्यक्ष राजशेखर सिंह, मोहित कपूर,रिज़वान, मसिउज्जमा गांधी, राजीव शुक्ला,राजाराम, श्याम जी शर्मा,पंकज अरोरा, नीरज गुप्ता,मनीष श्रीवास्तव,,मो. आदिल ,मो. आरिफ,नरेंद्र शर्मा,सर्वेश मिश्र,डॉ. साकेत चतुर्वेदी,डॉ. आशुतोष, धर्मेंद्र सिंह,जगदेव यादव,कुलदीप यादव,मो.फुरकान,सोनू अग्रवाल,विजय अग्रवाल, अमीनाबाद प्रभारी हिमांशु गुप्ता,युवा इकाई के अध्य्क्ष आशीश गुप्ता,अमित अवस्थी, पप्पू,अमित सहित भारी संख्या में व्यापारी शामिल हुवे !


इलेक्शन ब्रेकिंग !

इलेक्शन ब्रेकिंग !


लखनऊ। पूर्व मंत्री अम्मार रिज़वी ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया।


Monday, April 1, 2019

ब्रेकिंग लखनऊ।

 


ब्रेकिंग लखनऊ।



रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! स्वाट टीम के इन्सपेक्टर अखिलेश चन्द्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार ! पूछताछ में लुटेरों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली ! आरोपियों के पास से आधा दर्जन से अधिक अवैध असलहे और 14 हजार नगदी सहित सेलफोन बरामद।


हिमांशु त्रिपाठी


गया में पीएम के साथ मंच पर होंगे नीतीश व पासवान !

गया में पीएम मोदी के साथ मंच पर होंगे नीतीश व पासवान !



बिहार - गया के गांधी मैदान में दो अप्रैल को होनेवाली पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री रामविलास पासवान भी मंच पर रहेंगे। इसके अलावे भाजपा के बिहार प्रभारी सांसद भूपेंद्र यादव, जदयू के सासंद आरसीपी सिंह सहित भाजपा, जदयू और लोजपा के जिलाध्यक्ष के अलावे विधायक व एमएलसी भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सह एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया आगमन पर गया एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके अलावा गांधी मैदान में मंच के पास भी एनडीए के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।


रोहित त्रिपाठी 


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...