Friday, April 10, 2020

लखनऊ में शहर की आधी बैंक शाखाएं आज से बंद

लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार से राजधानी लखनऊ में शहर की 50 फीसदी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। सड़कों पर लोगों का आवागमन कम हो इसलिए बैंक बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही शहर चयनित 12 हॉटस्पॉट इलाकों में न तो कोई बैंक शाखा खुली न ही एटीएम संचालित किए गए।


दूसरी शाखाओं से कराएं काम: एलडीएम विनोद बिहारी मिश्र ने बताया कि जिन शाखाओं को बंद किया जाएगा उनके उपभोक्ता किसी भी पास की बैंक शाखा में अपना कामकाज निपटा सकेंगे। डीएम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया कि सरकारी और निजी क्षेत्र के 50 फीसदी बैंक शाखाओं को बंद कर दिया जाए। यह निर्देश दिए गए हैं कि वे बैंक शाखाओं की सूची उपलब्ध करा दें जिन्हें बंद करना है।बैंक अपनी खुली शाखाओं की सूची चस्पा करेंगे
एलडीएम विनोद बिहारी मिश्र ने बताया कि शहर की सभी बैंक अपनी-अपनी शाखाओं पर खुलने और बंद होने की सूची चस्पा करेंगी। जिससे उपभोक्ताओं को अपने पास की खुली शाखा पहुंचने में आसानी हो। शहर में सरकारी और निजी क्षेत्र वाली बैंकों की लगभग 250 शाखाओं में सामान्य कामकाज किया जाएगा। इन बैंक शाखाओं में अपनी अन्य बंद शाखाओं को भी ऑनलाइन सिस्टम के जरिए निपटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन बैंकों की सबसे ज्यादा शाखाएं खुली रहेंगी उनमें एसबीआई की 67, बैंक ऑफ बड़ौदा की 35, केनरा की 15, यूनियन, यूको की 11-11, पीएनबी की 12, सिंडीकेट और एचडीएफसी की 17-17 शाखाएं  विभिन्न इलाकों में खुली रहेंगी।


घर-घर कैश पहुंचाने की सेवा शुरू
बैंक ऑफ इंडिया ने कैश होम डिलिवरी वैन की शुरुआत की। एलडीएम ने बताया कि यह वैन शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को दरवाजे पर ही एटीएम जैसी सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह सुविधा उन उपभोक्ताओं को दी जाएगी जिनका आधार और मोबाइल नम्बर बैंक में पंजीकृत होगा। इसके साथ ही बैंक ने उन जगहों को भी चिह्नित करके कैश पहुंचाएगी जहां पर 10 या इससे ज्यादा लोग जरूरतमंद होंगे। बैंक ने यह जिम्मेदारी एएफडी आदित्य राठौर को सौंपी है जिनका फोन नम्बर 7007658177 है। बैंक अपने उपभोक्ताओं को यह सेवा नि:शुल्क प्रदान करेगी।


 


पत्रकार से मारपीट की कड़ी निंदा, कार्रवाई की मांग


लखनऊ। "लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन" के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष विजय आनंद वर्मा ने देवबंद में कवरेज के दौरान सिपाही शीशपाल द्वारा पत्रकार नितिन गर्ग के साथ मारपीट किए जाने की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि ये बेहद चिंता की बात है कि कोरोना जैसी महामारी के बीच पत्रकार जान जोखिम में डालकर अपना काम कर रहे हैं और पुलिस उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है।
एलजे ने सहारनपुर के डीएम/एसएसपी से तत्त्काल आरोपी सिपाही को सस्पेंड किए जाने की मांग की है। कई अन्य पत्रकार संगठनों ने भी इसकी निंदा करते हुए सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार से दोषी सिपाही के विरुद्ध तुरंत सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


Thursday, April 9, 2020

लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब तक 12236 एफआईआर दर्ज


लखनऊ 9 मार्च 2020 - यूपी में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 12236 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 31,216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, फर्जी खबर फैलाने पर अब तक 78 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 


24 घंटे में कोरोना के देश में 591 नए मामले, 20 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमितों के 591 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 5865 हो गई है तथा इसके कारण 20 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 169 पहुंच गया है। कोरोना से अबतक 478 लोगों को निजात दिलाई जा चुकी है, जबकि 5218 लोगों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार (9 अप्रैल) शाम को यह जानकारी दी।



इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "PPE, मास्क और वेंटिलेटर की सप्लाई अब शुरू हो गई है। भारत में 20 घरेलू निर्माताओं को PPE के लिए विकसित किया गया है, 1.7 करोड़ PPE के लिए ऑर्डर दिए गए हैं और सप्लाई भी आना शुरू हो गया है। 49,000 वेंटिलेटर का ऑर्डर भी दिया जा चुका है।"


सर्वाधिक संक्रमण वाले तीन राज्य - महाराष्ट्र : 1135, तमिलनाडु : 738, दिल्ली : 669
प्रमुख राज्यों की स्थिति - उत्तर प्रदेश - 410, उत्तराखंड : 35, हरियाणा : 169, बिहार : 39, झारखंड : 13
(आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के। शाम 7 बजे तक)


इसके साथ ही आईसीएमआर ने बताया, "अब तक 1,30,000 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है। इनमें से 5,734 नमूनों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। पिछले 1-1.5 महीनों में पॉजिटिव रेट दर 3-5% के बीच है। इसमें पर्याप्त बढ़ोतरी नहीं हुई है। 8 अप्रैल को हमने 13,143 नमूनों का टेस्ट किया था।"


यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 400 के पार
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 67 नए मामले मिलने के बाद राज्य में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ कर 410 हो गई है। प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार (9 अप्रैल) को लखनऊ में पत्रकारों को बताया कि राज्य में अब तक मिले कोरोना संक्रमित कुल मामलों में तबलीगी जमात से जुड़े मामलों की तादाद 221 हो गई है। इनमे से बस्ती, मेरठ, वाराणसी और आगरा में एक एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है, हालांकि अब तक मिले मरीजों में 31 पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।


कोरोना की चपेट में सऊदी शाही परिवार के 150 सदस्य, किंग सलमान के साथ क्राउन प्रिंस भी आइसोलेट

कोरोना वायरस 'कोविड-19' गरीब-अमीर किसी को नहीं देख रहा और जो इसकी जद में आ गया उसकी  जान के लिए गंभीर खतरा बन गया। ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स इससे संक्रमित हो चुके हैं तो देश के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन आईसीयू में भर्ती हैं और अब यह सऊदी अरब के शाही परिवार में पहुंच गया है और 150 सदस्यों के इससे  संक्रमित होने की रिपोर्ट है।



टाइम पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार शाह सलमान और शहजादे मोहम्मद बिन सलमान आइसोलेशन में चले गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार किंग फैसल स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर शाही परिवार के इलाज में जुटे हुए हैं और कोरोना के खतरे की आशंका में अस्पताल 500 अतिरिक्त बेड  भी तैयार करने में जुट गया है।


अस्पताल के अनुसार पूरे देश से आने वाले  वीआईपी मरीजों के लिए व्यवस्था तैयार की जा रही है। अस्पताल  ने डॉक्टरों को पूरी तरह सतर्क रहने का संदेश दिया है, जिसमें कहा गया है संक्रमित यहां आएंगे। सिर्फ आपात केस को ही देखा जाएगा जो शाही परिवार से  जुड़ा हुआ है। सऊदी में इस वायरस की वजह से अब तक 44 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 3,287 कोविड-19 से संक्रमित हैं !


Wednesday, April 8, 2020

लॉकडाउन में फंसे लखनऊ के रोडवेज कर्मचारी ने बरेली में फंदा लगाकर की आत्महत्या

कोरोना महामारी की वजह से लाकडाउन में फंसे एक रोडवेज कर्मचारी ने सुभाषनगर पुलिया के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने मोबाइल के कांटेक्टर नंबर और फोटो डिलीट कर दिये। पुलिस ने आधार कार्ड के जरिये उसके घर के पते पर संबंधित थाने से सूचना भिजवाई। शव को पोस्टमार्टम के लिये सील कर दिया गया है। परिवार वाले देर रात बरेली पहुंच गये।



मंगलवार देर रात सुभाषनगर में क्लासिक गेस्ट हाउस में रुके लखनऊ  के जानकीपुरम सेक्टर ए के रहने वाले अनुराग दीप गुप्ता (28) ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। गेस्ट हाऊस मैनेजर नदीम ने बताया कि अनुराग 18 मार्च को लखनऊ  से आये थे। वह रोडवेज बसों की चेकिंग करते थे। इस बीच लॉक डाउन घोषित करने के बाद से वह बरेली में ही फंस गया।


उन्होंने बताया कि अनुराग ने कई बार लखनऊ  जाने का प्रयास किया। जिसके बाद भी वह घर नहीं पहुंच पाया। कुछ दिनों से घर न जा पाने के कारण अनुराग गुमसुम सा रह रहा था। मंगलवार रात को वह खाना खाकर कमरे में सो गया। बुधवार सुबह काफी देर तक बाहर न आने पर नदीम ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया।


काफी देर तक कोई आवाज न आने पर उन्होंने खिड़की से झांका तो अनुराग पंखे के सहारे चादर के फंदे से लटका था। उन्होंने सुभाषनगर पुलिस को इसकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर अनुराग के शव को कब्जे में ले लिया और सील कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। चौकी इंचार्ज सुभाषनगर गजेंद्र सिंह ने बताया कि होटल के मैनेजर का कहना था कि लाक डाउन की वजह से वह तनाव में था। लखनऊ उसके घर पर सूचना भिजवा दी थी। परिवार वाले देर रात आ गये हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


मोबाइल के नंबर फोटो डिलीट करने के बाद लगाई फांसी


मृतक अनुराग के कमरे से मिले उसके मोबाइल में सुभाषनगर पुलिस को कोई डाटा नहीं मिला है। इसके अलावा अनुराग ने आत्महत्या से पहले सारे नंबर और फोटो भी डिलीट कर दिये। जिससे उसके परिवार वालों को सूचना देने के लिये पुलिस ने लखनऊ  के जानकीपुरम थाने में मामले की सूचना दी। जिसके बाद लखनऊ  पुलिस ने सुभाषनगर पुलिस को मृतक की मां से बात कराई है। तत्काल बरेली के लिये निकल गये।


एक टाइम का खाना खाकर कर रहा था गुजारा


अनुराग एक टाइम का ही खाना खाकर गुजारा कर रहा था। मैनेजर नदीम ने बताया कि वह अनुराग को दोनों समय का खाना खाने के लिये बुलाते थे। लेकिन वह सिर्फ एक वक्त का ही खाना खाता था। पैसों की कमी को लेकर भी वह काफी परेशान था। लॉकडाउन के बाद से होटल मैनेजर ही उसको खाना खिला रहे थे।


जानिए क्या होता है हॉटस्पॉट - COVID-19

यूपी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फैसला लिया गया है कि 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सील किया जाएगा। प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि लोगों को हर हाल में बाहर निकलने से रोका जाएगा। यह फैसला पंद्रह अप्रैल तक के लिए लिया गया है।  



क्या है हॉटस्पॉट
हॉटस्पॉट का अर्थ यह है कि वह जगह जहां सबसे अधिक कोरोना पॉजिविट मरीज पाए जा रहे हैं। लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महाराजगंज ऐसे जिले हैं यहां मरीजों की संख्या ज्यादा है। इन जिलों के वे मोहल्ले पूरी तरह सील होंगे जहां सबसे  ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। उन मोहल्लों में सब कुछ बंद रहेगा। इन जिले के दूसरे मोहल्ले खुले रहेंगे। ऐसे में अगर आपके मोहल्ले में कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके यहां जरूरी सामान की दुकानें पहले की तरह खुली रहेंगी। लॉकडाउन में  जरूरी सामान की दुकानें खुली होने के कारण लोग घर से बाहर निकल जा रहे हैं। ऐसे में अब सरकार ने फैसला लिया है कि इन जिलों के हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। यहां से कोई भी बाहर नहीं निकल पाएगा। इन हॉटस्टाप में जिला प्रशासन जरूरी सामान पहुंचाएगा।


जानिए हॉटस्पॉट वाले इलाकों में क्या  कैसे होगा : 


  सील किए गए इलाकों में पूरी तरह होम डिलीवरी होगी : 


 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और डिलीवरी वाले कर्मचारी ही इन इलाकों में जा पाएंगे।


15 जिलों में जो हॉटस्पॉट हैं, उसमें सभी में पूरी तरह से सख्ती की जाएगी, यानी यहां पर कम्प्लीट लॉकडाउन लागू करवाया जाएगा।


 इन इलाकों का कोई भी व्यक्ति ना ही यहां से बाहर जा पाएगा, और ना ही बाहर का कोई व्यक्ति इन इलाकों में एंट्री पा सकेगा, यानी पूरी तरह से आवाजाही रोकी जाएगी।


  सरकार ने इन जिलों के उन इलाकों को सील करने का फैसला किया है, जहां से तबलीगी जमात के लोग पकड़े गए हैं, या जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा गया है।


  इस दौरान फायर सर्विस की गाड़ियां इलाके को सेनेटाइज करेंगी।


  सील किए गए पूरे इलाके में बैरियर लगाए जाएंगे और मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी इलाके की निगरानी करेंगे।


  इन जिलों में जारी किए गए पासों की समीक्षा की जाएगी और अनावश्यक पासों को निरस्त किया जाएगा।


 इन जिलों के कोरोना प्रभावित इलाकों यानी हॉटस्पॉट्स की सभी दुकानों, मंडियों आदि को भी बंद किया जाएगा


15 जिलों में कितने हैं हॉटस्पॉट
आगरा में 22, गाजियाबाद में 13, लखनऊ, कानपुर और नोएडा में 12, वाराणसी, महाराजगंज और सहारनपुर में 4, बस्ती, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और शामली में 3, सीतापुर में 1 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं जो 14 अप्रैल तक सील रहेंगे।


मीडिया को अनुमित नहीं : 
इन हॉटस्पाॅट वाली जगहों पर मीडिया को भी नहीं जाने दिया जायेगा। अति आवश्यक सेवाओं के कुछ पास छोड़कर सारे मूवमेंट एकदम से बंद कर दिए जाएंगे। लॉकडाउन का अब होगा पूरी तरह कड़ाई से पालन !


Tuesday, April 7, 2020

देश में कोरोना वायरस के 4789 केस, 124 लोगों की हुई मौत

 COVID-19 Update :


देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 4700 से ज्यादा हो चुकी है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 124 तक पहुंच गया है. हालांकि अबतक 325 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घर लौट चुके हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1000 से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण है, जबकि 64 मरीजों की मौत हो चुकी है !



Covid19 - सोनिया गांधी ने PM को लिखा पत्र दिऐ पाँच सुझाव


दिल्ली - कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो पेज का एक पत्र लिखकर कोरोना से लड़ाई में आगे सरकार को क्या करना चाहिए, इस पर पांच सुझाव दिए हैं। प्रधानमंत्री ने सोमवार को विपक्षी नेताओं से फोन पर बात करके उनसे सुझाव मांगे थे। सोनिया गांधी ने सांसदों का वेतन कम करने के फैसले का समर्थन करते हुए सरकार से विज्ञापन पर खर्च सीमित करने, सेंट्रल दिल्ली में नई संसद और दूसरे भवनों के निर्माण की योजना को टालने, सरकार के खर्चे में 30 परसेंट कटौती करके वो पैसे मजदूरों, किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने, मंत्रियों और अधिकारियों की फिजूल विदेश यात्रा पर पीएम द्वारा रोक लगाने और पीएम केयर्स फंड में मिले पैसों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में ट्रांसफर करने का सुझाव दिया है।


Monday, April 6, 2020

24 घंटे में कोरोना से देश में 28 लोगों की मौत, 704 नए मामले

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने के साथ ही यह 4281 पर पहुंच गई है तथा संक्रमण के कारण अब तक 111 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की सोमवार (6 अप्रैल) शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और अब तक इसके 4281 मामलों (3851 एक्टिव केस) की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 65 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 111 लोगों की मौत हुई है, जबकि 318 लोग स्वस्थ हो चुके हैं !



मंत्रालय के मुताबिक, "पिछले 24 की घंटों की बात करें, तो कोरोना के 704 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 28 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है।" देश में कोरोना से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 690 लोग संक्रमित हैं तथा 45 लोगों की मौत हो गई है, दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 571 लोग इससे पीड़ित हुए हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में सबसे अधिक 503 लोग संक्रमित हैं और सात लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना में अबतक 321 लोग संक्रमित हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। केरल में 314 लोग संक्रमित हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है।


उत्तर प्रदेश में 2 और कर्नाटक में चार की मौत
राजस्थान में 253 लोग संक्रमण के शिकार हैं, लेकिन अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में 227 लोग संक्रमित हैं और दो लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश में 226 और कर्नाटक में 151 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: तीन और चार लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है और दो लोगों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश में 165 और गुजरात में 122 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: नौ और 11 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में छह, पश्चिम बंगाल में तीन तथा बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है !


लॉकडाउन - शराब नहीं मिली तो पेंट और वार्निश पीने से 3 लोगों की मौत

तमिलनाडु - लॉकडाउन के 21 दिन शराब की लत पाले लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गए हैं। तमिलनाडु में शराब के लिए बेचैन ऐसे ही तीन लोगों की जान चली गई है। शराब नहीं मिली तो तीनों ने वार्निश मिला हुआ पेंट पी लिया था।घटना तमिलनाडु के छेनगालपट्टू की है। रविवार को शिवशंकर, प्रदीप और शिवारमण को सरकारी अस्पताल में लाया गया। तीनों उल्टी कर रहे थे और उनकी स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक के बाद एक तीनों ने ही दम तोड़ दिया। 


पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला को शराब की लत थी। लॉकडाउन की वजह से वे कई दिनों से शराब नहीं पी सके थे और इसकी तलाश में थे। बेचैनी में उन्होंने वार्निश के साथ मिलाकर पेंट ही पी लिया।


जान जोखिम में डाल कर अपनी सेवाएं देरहे है संविदा कर्मी


गोंडा - बिजली विभाग के खोरहसा उप केन्द्र के संविदा कर्मी जान जोखिम में डाल कर अपनी सेवाएं लोगों को देरहे है। जहां एक तरफ कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लाक डाउन है। किसी भी को बिना पर्याप्त आवश्यक कारण के घर से बाहर निकलने पर एफआईआर तक किये जाने का निर्देश अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मियों को देरखा है, वहीं बिजली विभाग के  कर्मी लाक डाउन के दौरान भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विभाग के जिम्मेदारों ने अपने कर्मियों को कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क, सेनेटाइजर तक मुहैय्या नहीं कराया है। विभागीय अधिकारियों के उपेक्षा के शिकार संविदा कर्मी विभाग से आवश्यक विभागीय टूल, दस्ताना, जीवन रक्षक यन्त्र, पलास आदि औजार के आभाव में अपनी जिम्मेदारी बराबर निभा रहे हैं। अब वे कर्मी लाक डाउन के समय में कोरोना वायरस के डर के साथ जिन्दगी दांव पर लगा कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


पुलिस की सख्ती से पूरा हो रहा लाकडाउन का उद्देश्य


गोण्डा। जिलाधिकारी डा नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर के लाक डाउन को सफल बनाने के सख्त निर्देश को चौकी सद्भावना की पुलिस पूरी मुस्तैदी से निभा रही हैं। अमरजेन्सी सेवाओं को छोड़ कर किसी भी वाहन को जाने से रोका जाता है। बाइक हो या फोर वीलर अथवा पैदल चलने वाले सभी से उनके घर से बाहर आने के कारण का संतोषजनक जवाब पाने के बाद ही पुलिस उन्हें आगे जाने की अनुमति देती है। चौकी प्रभारी मोहम्मद ज़ैद सिद्दीकी ने बताया कि लाक डाउन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। उन्होंने राहगीरों से आवश्यक कार्य के बिना घर से न निकलने की सलाह दी। पुलिस की सख्ती का असर भी सड़कों पर दिखाई भी देरहा है। चौकी के पुलिस कर्मी सचिन मौर्या, धर्मेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार सिंह, राकेश लाक डाउन के उद्देश्य को पूरा करने में पूरा सहयोग देरहे है।


Sunday, April 5, 2020

COVID-19 पिछले 24 घंटे में 505 नए पॉजिटिव केस, अब तक 83 लोगों की से मौत

कोरोना के मामले देश में लगातार तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी कोराना पॉजिटिव की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार की शाम तक कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 505 नए केस आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,577 हो गई है जबकि मरने वालों की कुल संख्या अब 83 हो गई है।



दिल्ली में रविवार को 58 नए केस


राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 58 नए केस आए हैं। इनमें से 19 ऐसे कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं जो तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे और तीन लोग विदेश से घूमकर आए थे !


दिल्ली में कोरोना के कुल 503 मामले


58 नए केस आने के बाद राजधानी में कोरोना के कुल एक्टिव केस 503 हो गए हैं। इनमें से 320 वो कोरोना के मरीज हैं जो निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। इनमें से 61 लोग विदेश यात्रा कर वापस लौटे थे और 18 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।


महाराष्ट्र में आए 113 नए केस


महाराष्ट्र में कोरोना के 113 नए केस रविवार को आने के बाद राज्य में कोरोन के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 748 हो गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 56 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।


पंजाब में 432 में से 422 जमातियों की हुई पहचान


दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में पंजाब से जो 432 लोग शामिल हुए थे, उनमें से 422 की अब तक पहचान हो चुकी है। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि इनमें से वर्तमान में राज्य में कुल 350 लोग हैं, जिनके सैंपल लिए जा चुके हैं। 6 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 117 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 227 की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है।


कोरोना के चलते भोपाल में राशन दुकानें भी बंद


कोरोना वायरस के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल यानी सोमवार से राशन की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। भोपाल जिलाधिकारी की तरफ से दिए गए आदेश में कहा गया है कि अधीकृत होम डिलीवरी के अतिरिक्त अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। होम डिलीवरी, दूध पार्लर, और मेडिकल दुकानें इस दौरान खुले रहेंगे। शासकीय कार्य के लिए अतिआवश्यक सेवा मे लगे हुए सभी अधिकारियो और कर्मचारियो के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।


भोपाल को पूरी तरह से लॉकडाउन करने का यह आदेश 5 अप्रैल रविवार की रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को करौंद मंडी के एक सब्जी व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद भोपाल की सभी सब्जी मंडियों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया गया है।


शिवराज ने कहा, लोग खिलौने की तरह जिंदगी से न खेलें


कोरोना के राज्य में लगातार बढ़ते मामलों से चिंतित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड-19 को लेकर लोगों को बेझिझक सामने आना चाहिए। आपसी तालमेल में कमी दिख रही है। शिवराज ने कहा कि आप देखेंगे कि इंदौर में ऐसे कुछ मुद्दे आ रहे हैं। कुछ लोग समस्याएं पैदा कर रहे हैं ताकि स्वास्थ्यकर्मी वहां पर न जाए।


उन्होंने कहा कि लोगों की जीवन बचाना महत्वपूर्ण है, इसलिए उन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के लोग दोबारा गए। शिवराज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपनी जिंदगी को खिलौने की तरह न खेलें। कोई कोरोना पॉजिटिव होता है तो वह कई लोगों को बीमार कर देगा। मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ हमने कड़ा कदम उठाया है !


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...