Saturday, June 13, 2020

यूपी में 503 नए मामलों के साथ कोरोना केस 13 हजार के पार, अबतक 385 की मौत


लखनऊ, 13 जून! उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 503 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 13 हजार को पार कर गई है। वहीं शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोविड-19 से 20 मरीजों की मौत हुई है। अब इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 385 हो गया है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस समय कोरोना के 4858 सक्रिय मामले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 


उन्होंने बताया कि 7875 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,118 मामले हैं। शुक्रवार को भी 20 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई थी और आज भी कोरोना से 20 की मौत हुई है। प्रसाद ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 4,868 लोगों को रखा गया है, जिनका इलाज विभिन्न चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में किया जा रहा है। कुल 7,450 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनके नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...