Saturday, June 13, 2020

पाकिस्तान में गधे को मिली जमानत, चार दिन खानी पड़ी हवालात की हवा

पाकिस्तान में पुलिस ने एक गधे को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों को पकड़ा था और इनके साथ पुलिस ने गधे को भी आरोपी बना लिया। हालांकि अदालत से इसे अब जमानत मिल गई है। मगर इस घटना के सामने आने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर पाकिस्तान पुलिस को ट्रोल भी किया था। 



इस मामले में गिरफ्तार आठ लोगों को भी जमानत दे दी गई है। दरअसल, पाकिस्तान के एक ग्रामीण इलाके में ये सभी लोग गैर-कानूनी गधे की दौड़ का आयोजन कर रहे थे। इन लोगों ने एक चुनौती पर दांव लगाया था कि गधा 40 सेकंड में तीन फर्लांग (600 मीटर) दौड़ सकता है। इस घटना के बाद मीडिया में इस खबर को लेकर दिलचस्पी पैदा हुई कि कैसे गधे को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसे जमानत दे दी गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि गधे को बस चार दिन हिरासत में रखा गया था। 


पाकिस्तान के ग्रामीण इलाकों में माल ढोने के लिए गधों का इस्तेमाल आम बात है। साथ ही इन इलाकों में गधों की दौड़ पर दांव लगाना सामान्य है। हालिया मामला रहीम यार खान शहर के ग्रामीण इलाकों में हुआ। इससे पहले कि यह अवैध दौड़ शुरू हो पाती, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक गधा गाड़ी, एक लाख 21 हजार पाकिस्तानी रुपये, एक कपड़ा जिसे पैसा जमा करने के लिए प्रयोग किया गया था और एक स्टॉपवॉच को जब्त किया


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...