Monday, June 15, 2020

व्यापारियों ने कानपुर में औद्योगिक विकास मंत्री को ज्ञापन दिया


KANPUR - आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री व उत्तर प्रदेश खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बाजपेई, नगर अध्यक्ष सुनील मिश्र, सत्यप्रकाश गुप्ता, रजत गुप्ता व चकरपुर सब्ज़ी मंडी से वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता, पंकज कुशवाहा ,सत्यनारायन गुप्ता और आशीष मिश्र,अनुराग जायसवाल* आदि पदाधिकारियों ,नौबस्ता गल्ला मंडी व चकरपुर सब्ज़ी मंडी के व्यापारियों व अढतियों ने भारत सरकार द्वारा पूरे देश मे " कृषक उत्पाद व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन एवं सुविधा) अध्यादेश 2020"को लागू होने के तहत उत्तर प्रदेश में मंडियों के बाहर मंडी शुल्क समाप्त होने व मंडियों के अंदर मंडी शुल्क लागू रहने से गल्ला आदि मंडियों में प्रभावित होते व्यापार को बचाने के लिए मंडियों के अंदर भी मंडी शुल्क पूर्णतया समाप्त करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को ज्ञापन सौंपा।


    औधोगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने विस्तृत रूप से पूरी बात सुनकर अपने पत्र के साथ मुख्यमंत्री की संज्ञान तक मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया।


Report @ Parbhat Trivedi 


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...