Kanpur - बारिश की शुरुआत होते ही कानपुर शहर में जलभराव की समस्या शुरू हो गई है कानपुर शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस हां शहर के सबसे ज्यादा उद्योगपति,सरकारी अधिकारी रहते हैं वहां की सड़कों पर जलभराव के बाद तालाब वाली स्थिति हो जाती है सैकड़ो बार शिकायत के बाद न अधिकारी सुनने को तैयार है न शहर के नेता।
उसी क्षेत्र में अधिवक्ता अभिनव नारायण तिवारी का ऑफिस है उनसे बात करने उन्हीने बताया कि मात्र 45min की बारिश से हर बार की तरह के सिविल लाइंस अंबा हॉस्पिटल के निकट सीवर जलभराव का ओवरफ्लो फिर शुरू होगया है,जो की यहाँ रहने वाली जनता एवं अस्पताल में आ रहे मरीजों के लिए परेशानी एवं जानमाल का खतरा मंडराने लगा है वर्तमान समय में चल रही कोरोनावायरस की महामारी का खतरा लगातार बारिश में। होरहे सीवर के जलभराव से बढ़ता जा रहा है। इससे पूर्व भी जब जल भरा हुआ तो शिकायत करने पर नमामि गंगे एवं जल निगम के उच्च अधिकारियों ने आकर यहां निरीक्षण किया लेकिन कोई भी स्थाई समाधान बताने में असमर्थ रहे ! यहां संक्रमण का खतरा दिन-ब-दिन और बढ़ रहा है! कभी यहां रहने वालों के बीच मे संक्रमण फैल सकता है।लेकिन कोई भी अधिकारी ज़िम्मेदारी लेने को तैयार नही है!
Reported by _ Parbhat Nagendra Trivedi
No comments:
Post a Comment