Thursday, June 4, 2020

ट्रकटर के टकराने से बिजली पोल गिरा


Gonda - जोताई कर रहे ट्रकटर के टकराने से बिजली पोल गिरगया।बिजली सप्लाई वाधित होगयी है। 16 केवी ट्रांसफार्मर में खराबी आयी है।


खोरहंसा ग्राम पंचायत के रसूलपुर में गुरुवार सुबह खेत की जुताई करते समय ट्रकटर के टकरा जाने से बिजली पोल गिर गया है।16 केवी लगे ट्रांसफार्मर में भी कमी आयी है। सिसवरिया फीडर में आने वाले इस गांव की सप्लाई पूरी तरह वाधित होगयी है। कुछ समय के लिए तो पूरे सिसवरिया फीडर की ही सप्लाई रोकनी पड़ी थी। बिजली कर्मियों के कडी मेहनत के कारण सिसवरिया फीडर की सप्लाई तो बहाल कर दीगयी पर इस मजरे की बिजली सप्लाई बहाल होने में कई दिन लग सकते हैं। जेई रितेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देदी गई है। जल्द से जल्द कमियां दूर करा दी जाएंगी।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...