Thursday, June 4, 2020

सपा नेता ने बांटे गरीबों को राहत सामग्री


Gonda - कोरोना वायरस के चलते लाकडाउन में गरीबों मजदूरों की लोग बढ़चढ़कर आर्थिक व खाद्य सामग्री के माध्यम से मदद कररहे है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो अपने कार्यकर्ताओं को लाकडाउन से परेशान गरीबों मजदूरों की मदद करने का निर्देश सभी को देरखा है। उन्होंने खुद जनपद में कई लोगों की आर्थिक मदद भी किया है।



पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन पर चलते हुए समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सरफराज हुसैन उर्फ सोनू ने जमुनियाबाग, चिशतीपुर, रसूलपुर, फकीरचक, खोरहंसा में गरीबों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करने से मन को बड़ा सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के चलते लोग अधिक संख्या में बेरोजगार होगये हैं। क्षेत्र में बहुत से प्रवासी मजदूर दूसरे प्रदेशों से अपने घर वापस हुए हैं। उन्होने कहा कि किसी भी गरीब मजदूर को भूंखा नहीं रहने दिया जाएगा। लाकडाउन में और आगे भी लोगों की मदद की जाएगी। पूर्व प्रधान कायम अली, तनवीर नियाजी, हम्माद हुसैन, राजेन्द्र मिश्र, पवन यादव, मासूम अली, अर्जुन यादव रहे।



No comments:

Post a Comment

अपना इतिहास कभी न भूलें शिक्षक संगठन :राधे रमन त्रिपाठी

गोण्डा ।  टीचर फेडरेशन आप इण्डिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जारहे विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों की स...