Tuesday, June 2, 2020

पुलिस टीम पर हमला और गाड़ी फूंकने में 71 पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार


प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव में प्रेम प्रसंग में युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने के मामले में जहां पुलिस ने युवती के पिता सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस टीम पर हमला और गाड़ी फूंकने के पांच आरोपित भी गिरफ्तार किए गए हैं। तनाव के मद्देनजर भुजैनी गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।


 


पुलिस लाइन में एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस की


 


मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अंबिका पटेल को जिंदा जलाने के मामले में युवती के पिता सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तीन नामजद और कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम पर हमले और गाड़ी फूंकने के मामले में 11 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गाड़ी फूंकने से जो नुकसान हुआ है, उसकी वसूली आरोपितों से की जाएगी।


 


चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग मामले में युवक को जिंदा जलाया


 


भुजैनी गांव निवासी अंबिका पटेल पुत्र र‌णविजय पटेल का रिश्ते में चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो साल पहले युवती की नियुक्ति सिपाही पद पर हो गई थी। तब से उसने अंबिका से दूरी बना ली थी। इसी खुन्‍नस में अंबिका ने युवती की पूर्व की प्रेम प्रसंग की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। इस मामले में एक मार्च को युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें तीन मार्च को अंबिका जेल गया था।


No comments:

Post a Comment

व्यापारी सबसे बड़ा वोट बैंक : संजय गुप्ता

24 अगस्त ,सोमवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 22 वे स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित सिल्वेट होटल में...