Tuesday, June 2, 2020

चक्रवात : नौसेना की टीम मुंबई में तैयार


मुंबई, दो जून। चक्रवात ‘‘निसर्ग’’ के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए पश्चिम नौसेना कमान ने अपनी सभी टीमों को सतर्क कर दिया है। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान बुधवार को महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट को पार कर सकता है।


अधिकारी ने बताया कि नौसेना ने पांच बाढ़ टीम और तीन गोताखोरों की टीम को मुंबई में तैयार रखा है।


उन्होंने कहा कि ये टीम राहत एवं बचाव अभियानों के लिए प्रशिक्षित और सुसज्जित हैं, जो मुंबई के विभिन्न नौसेना क्षेत्रों में तैनात हैं और ये तेजी से बचाव कार्यों के लिए सक्षम हैं।


बाढ़ संभावित इलाकों की रेकी की गई है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी तरह की व्यवस्था करवार नौसेना क्षेत्र, गोवा नौसेना क्षेत्र के साथ ही गुजरात, दमन और दीव नौसेना क्षेत्रों में भी की गई है।


इस बीच भारतीय तटरक्षक बल ने वाणिज्यिक पोतों और मछुआरों से नजदीकी बंदरगाह लौटने का आग्रह किया है।


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...