GONDA - कोतवाली देहात के खोरहसा चौकी पुलिस ने स्मैक की पुड़िया के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
स्थानीय पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि दो व्यक्ति नशीली पदार्थ के साथ अयोध्या हाईवे के परसपुर पेट्रोल पम्प के पास यादव ढाबा पर रुके हुए हैं। चौकी प्रभारी योगेश सिंह, हेड का बब्बन यादव, हमराही राहुल यादव, रोहित मौर्या, नरेन्द्र यादव के साथ परसपुर पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए हाईवे पर पुलिस ने दोनों को दौड़कर पकड़ लिया। जामा तलाशी के दौरान स्मैक के 42 पुड़िया दोनों के पास से बरामद हुआ है। चौकी प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि जमदरा मुरावनपुरवा के राधेश्याम पुत्र राम पाल के पास से 20 पुड़िया स्मैक व जरवलिया इमिलिया मिश्र के नरेन्द्र कुमार मिश्र पुत्र राज कुमार मिश्र के पास से 22 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि यह दोनो व्यक्ति नेपाल से नशीली पदार्थ लाकर क्षेत्र में तशकरी करते थे। काफी दिनों से पुलिस को इन की तलाश थी। कोतवाल अनिल सिंह ने कहा कि दोनों आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
No comments:
Post a Comment