Wednesday, June 10, 2020

पाकिस्तान ने नौशेरा में एलओसी पर की गोलाबारी


जम्मू, 10 जून। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को गोलाबारी की।


भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।


एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार दागकर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया।’’


इलाके से अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी।


पाकिस्तानी सेना ने सोमवार और मंगलवार को भी पुंछ जिले के मनकोट और खरी करमारा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की थी।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...