Tuesday, June 9, 2020

जिला प्रशासन ने भगवान को भी कर रखा है कानपुर में क्वारन्टीन


जहां पूरे देश में हर वर्ग को हर तरह की छूट मिल चुकी है वही उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में मंदिरों को आज भी जिला प्रशासन ने बंद कर रखा है जहां 8 जून को सभी मॉल्स रेस्टोरेंट्स मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे खोले जाने थे वही कानपुर में सब कुछ तो खोल दिया गया पर आज तक मंदिर को नहीं खोला गया है जिसके कारण कानपुर शहर के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है।



वही स्मारक सेवा संस्थान के महामंत्री नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने जब 8 तारीख को मंदिर नहीं खोले गए तब आज उनका और उनके साथियों का आक्रोश फूट पड़ा वह मंदिर परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए और जिला प्रशासन तथा मुख्यमंत्री जी से गुहार लगाई की पूरे देश में सभी तरह के वर्गों को छूट मिल गई है पर कानपुर शहर का प्रशासन और मुख्यमंत्री जी कानपुर के मंदिरों को लेकर अभी सोए हुए हैं इसी वजह से मैं भूख हड़ताल पर बैठ गया हूं कृपया जिला प्रशासन जल्द से जल्द कानपुर के मंदिरों को खोलने का कष्ट करें। इनके साथ में पवन श्रीवास्तव,पंकज गुप्ता अनिल मिश्र,अरुणेश कुमार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे!



 


Report @ प्रभात नागेन्द्र त्रिवेदी 


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...