Saturday, June 13, 2020

नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत


बांदा, 13 जून । उत्तर प्रदेश के बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां गांव में शनिवार को चंद्रावल नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत हो गयी।


पुलिस ने बताया कि गौरीकलां गांव में सुबह करीब नौ बजे दो किशोर शानू अवस्थी (13) और आदर्श (12) चंद्रावल नदी नहाने गए थे कि इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गयी।


उन्होंने बताया कि काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की और नदी किनारे कपड़े रखे होने पर नदी के पानी में शव ढूंढकर बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया।


पुलिस ने बताया कि दोनों किशोरों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाये गये है।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...