Friday, June 12, 2020

बिजली के फिक्स चार्ज माफ करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान शुरू किया


आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बिजली के लॉक डाउन की अवधि का फिक्स चार्ज माफ करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान शुरू किया! 


प्रदेश भर में 10,000 व्यापारियों ने फेसबुक, व्हाट्सएप ,टि्वटर, इंस्टाग्राम पर शुरू किया उत्तर प्रदेश सरकार से बिजली माफी की मांग का अभियान! 


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की लॉक डाउन की अवधि का विद्युत का फिक्स चार्ज माफ कराने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान शुरू किया व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया यह अभियान शुक्रवार को पूरे प्रदेश में दोपहर 2:00 बजे एक साथ 10,000 व्यापारियों ने शुरू किया तथा इस अभियान को लगातार चलाया जाएगा


 व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सरकार से सोशल मीडिया के अभियान के माध्यम से कहा प्रदेश के व्यापारियों का विद्युत का फिक्स चार्ज माफ होना चाहिए उन्होंने प्रदेश सरकार से व्यापारियों की पीड़ा समझते हुए बिजली के फिक्स चार्ज माफी की मांग की तथा प्रदेश सरकार से गुहार लगाई


 


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...