Sunday, June 23, 2019

अमरीका-ईरान तनाव का भारत पर भी असर


ईरान और अमरीका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नागर विमानन निदेशालय यानी डीजीसीए ने कहा है कि भारतीय विमानन कंपनियां ईरानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से बचने के लिए अपनी उड़ानों का मार्ग बदलेंगी.


डीजीसीए ने कहा है कि भारतीय विमान कंपनियां तनाव वाले वायुक्षेत्र से बचेंगी और उड़ान मार्ग को पुनर्निर्धारित करने का फ़ैसला किया है.


अमरीका और ईरान के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव बढ़ गया है. दोनों देश एक-दूसरे के ख़िलाफ़ तीखी बयानबाज़ी कर रहे हैं.


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...