गोण्डा : डायट दर्जीकुंआं पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी की अगुवाई में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा सौमित सिंह ने सभी को योगाभ्यास कराया। प्राचार्य श्री तिवारी ने योग की विशेषताएं लोगों को बताईं। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर रोगों से दूर रहता है। हमारा शरीर मजबूत और स्वस्थ्य रहता है। प्रवक्ता ज्ञान बहादुर, मोहम्मद शरीफ, रेनू राव, अमित मिश्र, ओमकार नाथ, संदीप, राम तेज वर्मा, सीमाक्षी सिंह, संतोष यादव, गनेश कुमार रहे ।
Tuesday, June 21, 2022
स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
गोण्डा : शहर के अल्ताफ मेमोरियल गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षा में सफल हुई बच्चियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका शाहीन बानो ने छात्राओं को फूलों की माला पहना कर उन का स्वागत किया। स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सायना, द्वितीय स्थान पाने वाली मनतशा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली कनीज फातमा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के सदर डा साबिर व मैनेजर मुजीब अहमद ने छात्राओं को शुभकामनाऐं दी। शिक्षिका इरफाना मसूद, तहमीना सिद्दीकी, तबस्सुम, रेश्मा परवीन रहीं।
Friday, June 17, 2022
लखनऊ के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह को राजधानी के व्यापारियों एवं उद्यमियों ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में अपनी समस्याएं बताई
1. प्रदेश में ई "कॉमर्स नीति" बनाई जाए
विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा देश के नियम कानूनों का उल्लंघन करते हुए विभिन्न प्रकार के छदम तरीके अपनाते हुए किए जा रहे व्यापार पर अंकुश लगाने हेतु तथा उन्हें नियम कानूनों का अनिवार्य रूप से पालन कराने हेतु प्रदेश में "ई कॉमर्स नीति" बनाई जाए( ई-कॉमर्स नीति निर्मात्री समिति में प्रमुख व्यापारी संगठनों के व्यापारी प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएं)
2. प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के व्यापारियों के व्यापार को ई-कॉमर्स के माध्यम से बढ़ाने हेतु राज्य स्तर पर सरकार द्वारा स्वयं अथवा पीपीपी मॉडल पर व्यापारियों के सहयोग से पूर्ण रूप से स्वदेशी "ई-कॉमर्स पोर्टल" तैयार किया जाए जिसमें प्रदेश के व्यापारियों को निशुल्क व्यापार करने की सुविधा हो ( यह पोर्टल व्यापारियों को केवल मार्केटप्लेस उपलब्ध कराने के मॉडल पर आधारित हो, पोर्टल द्वारा स्वयं बिक्री न की जाए) पोर्टल के प्रचार प्रसार के लिए सरकार अपने बजट में प्रावधान करें
व्यापारी नीति आयोग:-
3.प्रदेश में व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने हेतु "व्यापारी नीति आयोग" का गठन किया जाए तथा इसमें प्रदेश के प्रमुख अनुभवी व्यापारियों को मुख्य भूमिका में रखा जाए तथा अधिकारियों को सदस्य के रूप में ही रखा जाए एवं "व्यापारी नीति आयोग" को सशक्त करते हुए प्रभावी अधिकार दिये जाए ,जिससे प्रदेश के व्यापार को बढ़ावा देने वाली नीतियां बन सके
गुड्स एंड सर्विस टैक्स :-
4. उत्तर प्रदेश में जीएसटी ट्रिब्यूनल का गठन किया जाए
(4.a) प्रदेश स्तरीय "जी एस टी सुझाव समिति "का गठन हो जिसमें प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के अनुभवी विशेषज्ञ व्यापारी प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए जिन के सुझावों को जी एस टी परिषद में राज्य सरकार की ओर से भेजा जाए तथा भेजें गए सुझावों के क्रियान्वयन की जी एस टी परिषद में राज्य सरकार की तरफ से मजबूत पैरवी की जाए
बीमा :-
5.जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपए का "व्यापारी स्वास्थ्य बीमा" सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से दिया जाए 6.जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना की परिभाषा में बदलाव करते हुए दुर्घटना बीमा योजना का दायरा बढ़ाते हुए 15 लाख रुपए करते हुए उसके दायरे में कोविड- 19 व अन्य महामारी एवं प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु को भी जोड़ा जाए
कॉमर्शियल विद्युत:-
7.कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन की दरें कम हो तथा कॉमर्शियल उपभोक्ता द्वारा जितनी विद्युत का उपयोग किया गया हो, सिर्फ उतनी विद्युत के मूल्य ही लिए जाएं डिमांड चार्ज, फिक्स चार्ज ,मिनिमम चार्ज आदि समाप्त हो, अर्थात जितनी बिजली उतने दाम
कामर्शियल हाउस टैक्स:-
8.कामर्शियल हाउस टैक्स की दरें आवासीय हाउस टैक्स की दर से मात्र दुगनी निर्धारित की जाए वर्तमान में आवासीय दर से 5 गुना तक यह दरे प्रभावी हैं)
जलकर:-
9.जिन व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों पर वाटर कनेक्शन नहीं लिया गया हो तथा उनके प्रतिष्ठान में शौचालय मूत्रालय का प्रयोग ना हो रहा हो उन वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को जल कर के भुगतान से मुक्त रखा जाए केवल उन्हीं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से जलकर वसूला जाए जो जल का कनेक्शन अथवा शौचालय मूत्रालय का प्रयोग करते हो
नगर विकास:-
10.जनता की आवश्यकता के अनुसार स्वाभाविक रूप से प्रदेश के महानगरों में 18 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों पर जिन आवासीय क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में 80% से अधिक व्यवसायिक गतिविधियां हो रही हो उन बाजारों को बाजार मार्ग/ मार्केट स्ट्रीट घोषित किया जाए
11.प्रदेश के महानगरों में मिक्स लैंड यूज की व्यवस्था लागू की जाए
12. व्यापारी सुरक्षा:-
प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए "व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ" को वास्तविक रूप से प्रभावी बनाया जाए तथा प्रदेश के हर थाने पर व्यापारी हेल्पडेस्क बने
इंस्पेक्टर राज:-
13.व्यापारियों के वहां किसी भी तरह के सर्वे छापे की कार्यवाही पर पूर्णतया प्रतिबंध हो,विशेष परिस्थितियों में केवल मुख्यमंत्री की अनुमति से ही छापे पड़े (कुछ प्रदेशों में यह व्यवस्था लागू है)
14.-पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के सैंपल उत्पादन इकाई से ही लिए जाए व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नहीं लिया जाए नाही उन्हें मुकदमे में पार्टी बनाया जाए एवं खाद्य पदार्थ विक्रेता ओं के सैंपल की हुई द्विस्तरीय जांच की व्यवस्था हो तथा प्रदेश के सभी जिलों में टेस्ट लैब की स्थापना की जाए
15. व्यापारियों की शिकायत पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों की जांच की जाए तथा प्रभावी कार्रवाई की जाए
Thursday, June 9, 2022
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गोण्डा : उममेदजोत के अलहई महाविद्यालय में बुधवार को प्रबंधक मेराज खां ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। महाविद्यालय में नीम, आम, सुगर, सागौन, अशोक के पौधे लगाए गए। शिक्षक अदील अहमद, जफीर खां, शादाब, पवन, रहमान रहे।
भटके हुए बालक को पुलिस ने किया परिवार के सुपुर्द
गोण्डा : परिवार वालों से नाराज होकर घर से भाग जाने वाले 13 वर्षीय अनुराग जयसवाल को बड़ी मशक्कत के बाद पांचवे दिन पुलिस ने परिवार वालों के सुपुर्द किया। बालक को सुरक्षित पाकर माता पिता के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस के इस कार्य की क्षेत्र में लोग सराहना कर रहे हैं।
कोतवाली देहात के दर्जीकुंआं चौकी क्षेत्र में के भवनियापुर विसेन गांव का अनुराग जयसवाल अपने परिवार वालों से बातों बातों में नाराज होकर घर से भाग गया था। बहुत देर तक घर वापस न आने के कारण घर वाले बहुत परेशान हुए। आस पास के गांवों में परिवार वालों ने अनुराग के बारे में पता किया। रिश्तेदारों के यहां भी पता किया पर उसका कहीं सुराग नहीं मिल। पिता गिरधारी लाल ने कोतवाली देहात मे बालक के गायब होने की सूचना दी। आपरेशन मुस्कान व एसपी संतोष मिश्र के सख्त निर्देश पर दर्जीकुंआं चौकी व कोतवाली की पुलिस तत्काल हरकत में आयी। पुलिस ने इसमामले में सोसल मीडिया का बेहतर इस्तेमाल किया।मंगलवार को चौकी प्रभारी सर्वजीत गुप्ता को स्टेशन से फोन पर अनुराग के घूमने की सूचना मिली। चौकी प्रभारी अजय राजभर के साथ वहां पहुंचकर बच्चे को चौकी ले आये। सकुशल बच्चे को परिवार के सुपुर्द किया। बच्चे के पिता गिरधारी लाल व माता गुडिया ने पुलिस को धन्यवाद दिया। स्थानीय पुलिस की क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं।
Wednesday, June 8, 2022
"तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल" ने शनि मंदिर चौराहे से सुभानी खेड़ा तक तेलीबाग बाजार को सी सी टी वी कैमरों से लैस किया
लखनऊ 8 जून ,बुधवार :"तेलीबाग पुलिस चौकी पर तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले "व्यापारी -पुलिस बैठक" एवं सीसीटीवी कैमरों के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री अमित कुमार आनंद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री अमित कुमार आनंद द्वारा सीसीटीवी कैमरे के संचालन का शुभारंभ किया गया
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एडीसीपी पूर्वी श्री मोहम्मद कासिम ,क्षेत्राधिकारी कैंट डॉ अर्चना सिंह , प्रभारी निरीक्षक पीजीआई एवं आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश , नगर एवं तेलीबाग के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे
इस अवसर पर "व्यापारी- पुलिस बैठक" भी आयोजित हुई
बैठक में व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने पुलिस उपायुक्त महोदय से जिन बाजारों में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाकर अस्थाई कब्जा हटवा दिए गए हैं, उन स्थानों पर पुनः अवैध अतिक्रमण ना होने पाए इसके लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने राजधानी के अन्य बाजारों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के अभियान को गति देने का घोषणा की उन्होंने कहा जल्दी ही भूतनाथ मार्केट को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की संगठन की योजना है
"व्यापारी- पुलिस बैठक" में व्यापारियों ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी करने तथा प्रत्येक थानों पर व्यापारी हेल्पडेस्क शुरू करने की भी मांग की
उपायुक्त पूर्वी श्री अमित कुमार आनंद ने व्यापारी पुलिस बैठक में अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी थानों में व्यापारी हेल्प डेस्क बनाए जाने की घोषणा की
शुभारंभ कार्यक्रम में तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजन मिश्रा महामंत्री राजीव बाजपेई कोषाध्यक्ष राजेश चावला चेयरमैन विजय अग्रवाल संरक्षक अशोक अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री शेर अली खां उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ,आंचल साहू, दिलीप नयाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गोयल, सभासद राम नरेश रावत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे
जुमे की नमाज पर प्रतिबंध की मांग करने वाली हिन्दू महासभा की पूजा शकुन पांडे के खिलाफ केस दर्ज
पूजा पांडे ने एक ज्ञापन के जरिए मांग की थी कि जुमे की नमाज पर लोगों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध लगाया जाए. उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद उनके खिलाफ थाना गांधी पार्क में मामला दर्ज किया गया. उन्हें भेजे नोटिस में लिखा गया है कि आपके द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत करने से पूर्व मीडिया के समक्ष जो बयान दिए गए हैं, उससे प्रथम दृष्टया धार्मिक उन्माद फैलाने का कुत्सित प्रयास किया गया है. आपके ही द्वारा सोशल मीडिया पर इस वीडियो क्लिप को अपलोड किया गया, जिसमें अनेकों व्यक्तियों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं !
पूर्व प्रधान का निधन, शोक
गोण्डा : झंझरी ब्लाक के खोरहंसा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान जमील अहमद उर्फ चुन्नन प्रधान का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ के मेडिकल कालेज के लारी में चल रहा था।
चुन्नन प्रधान के पुत्र परवेज ने बताया कि पूर्व प्रधान का इलाज लखनऊ से चलरहा था। चार दिन पहले उनहे दिल का दौरा पड़ा। इलाज के लिए लखनऊ के लारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हार्ट का आपरेशन भी हुआ। रात में अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई और बुधवार सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व प्रधान के निधन से खोरहंसा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। परवेज ने बताया कि चुन्नन प्रधान तीन बार खुद खोरहंसा ग्राम पंचायत के प्रधान रहे हैं। आजादी के बाद एक लम्बे समय से उनके ही परिवार का कोई न कोई प्रधान रहा है। इस समय भी पिछड़ा वर्ग सीट आरक्षित होने के कारण उनका करीबी हसन रजा मौजूदा खोरहंसा के प्रधान है।
इकबाल वकील, अफसार शेख, हसन रजा, पुत्तन भाई, ग्राम विकास अधिकारी लाल बहादुर सिंह, भण्डू सिंह, ताज, माज, सिराज अहमद, कय्यूम शेख, तालिब ने शोक व्यक्त किया है।
Sunday, June 5, 2022
कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम
गोण्डा : पूर्व विधायक जलील खां की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।रविवार को जिला पंचायत सदस्य अजमल जलील व जफीर अहमद ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत की। पहली कुश्ती मुकेश पहलवान बहराइच व मेहदावल के पहलवान विशाल के बीच हुआ। निर्णायक की भुमिका निभाने वाले सत्रोहन राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश व बिहार के दो दर्जन से अधिक पहलवान अपने कुश्ती का करतब दिखाएंगे। गोण्डा जनपद के मशहूर पहलवान सईद ने सभी पहलवानों को कुश्ती के नियम कानून बताइए व पहलवानों का परिचय लोगों से कराया। अतिथियों के स्वागत के बाद पहलवानों ने अपने कुश्ती के कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। लोगों ने तालियां बजाकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया। अहमद पहलवान, मेराज खां, शाहिद खां, सुनेद खान, छोटू, नसीर पहलवान, बबलू, कदीर, कमलेश, मनोज रहे ।
Saturday, June 4, 2022
राजधानी के व्यापारियों एवं नागरिकों ने "योग" के प्रचार प्रसार करने का बीड़ा उठाया
शनिवार, 4 जून ,राजधानी लखनऊ के व्यापारियों एवं नागरिकों ने राजधानी सहित पूरे प्रदेश एवं देश में योग पद्धति का प्रचार प्रसार करने का संकल्प लेते हुए लोगों को योग से जोड़ने का बीड़ा उठाया योग
लोक भवन में एक औपचारिक कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा जी की उपस्थिति में "भारतीय आदर्श योग संस्थान" का गठन हुआ तथा मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, भारतीय आदर्श योग संस्थान के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य श्री कृष्ण दत्त मिश्रा, योग प्रशिक्षक श्री राजकुमार राज एवं आयुर्वेद एवं योग विभाग के निदेशक श्री सत्यनारायण सिंह के द्वारा लोक भवन में भारतीय योग संस्थान की विधिवत शुरुआत की गई इस अवसर पर योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने कहा योग पद्धति को अपनाकर शरीर को पूर्णतया स्वस्थ रखा जा सकता है उन्होंने कहा संगठन का लक्ष्य उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में अपनी पूरी क्षमता के साथ योग का प्रचार प्रसार करते हुए एक एक व्यक्ति को जोड़ने का है मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा ने नवगठित संगठन को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जुड़ने की अपील की
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा प्रदेश के व्यापारियों को योग पद्धति अपनाने के लिए संगठन प्रेरित करेगा
योग प्रशिक्षक राजकुमार "राज"ने जानकारी देते हुए बताया संगठन प्रत्येक माह अलग-अलग जिलों में योग शिविर आयोजित करेगा
"भारतीय आदर्श योग संस्थान"की कमेटी में संरक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, संरक्षक के रूप में संजय कुमार वैश्य (पूर्व सभासद छावनी बोर्ड), सेवानिवृत्त कर्नल अभय सिंह , उद्योगपति गौरव जाजू, गुरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह चुने गए तथा अध्यक्ष के रूप में श्री कृष्ण दत्त मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर गोपाल कृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्ष के पद पर श्री राधेश्याम चौरसिया, सचिव के पद पर श्री राजकुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर श्री चंद्रशेखर, संगठन मंत्री के पद पर श्री अनिल कुमार शर्मा, अशोक कुमार निगम, प्रचार मंत्री के पद पर श्री कृष्णा कुमार गुप्ता तथा कार्यकारी सदस्य रूप में श्री राकेश कुमार साहू, श्री कमलेश कुमार पांडे, श्री धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, श्रीमती गीता त्रिपाठी, चुनी गई !
Friday, June 3, 2022
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे निवेश से व्यापारियों का भी व्यापार बढ़ेगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : संजय गुप्ता
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के 50 पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने एक बयान जारी कर कहा उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे निवेश और नए उद्योग इकाइयों से व्यापारियों का व्यापार भी बढ़ेगा तथा रोजगार के नए अवसर सभी के लिए खुलेंगे
उन्होंने कहा अपरोक्ष रूप से व्यापारियों को भी इसका लाभ होगा
कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल नगर इकाई के अध्यक्ष और हरजिंदर सिंह ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे चेयरमैन अशोक यादव नगर उपाध्यक्ष मसीहउजमा गांधी, मोहम्मद रिजवान कपूरथला अध्यक्ष राजवीर सिंह ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, प्रवीण मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी, मनीष जैन, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, महिला इकाई की पदाधिकारी श्रीमती रीमा अग्रवाल ,श्रीमती अंजलि मौर्या, श्रीमती रेनू अग्रवाल, श्रीमती वर्तिका शुक्ला, श्रीमती शालिनी रस्तोगी, श्रीमती मनोरमा मिश्रा, मोहम्मद सलीम, सिंह गुरवीरत सिंह नारंग, अशोक भाटिया आशीष गुप्ता ,मोहम्मद फुरकान श्यामसुंदर राजपाल अमित कुमार अग्रवाल वैभव श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी थे !
यूनिटी कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन
लखनऊ यूनिटी कॉलेज में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक वर्गों के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह ...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
लखनऊ : 2 जनवरी ,शुक्रवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में सदस्यता ग्रहण कार्यकम का आयोजन हुआ। र...
-
गोंडा : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में झंझरी के बच्चों ने परचम लहराया। इस परीक्षा में छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा ...


















