Tuesday, June 16, 2020

यूपी में बिना हेलमेट पहने बाइक और स्कूटी चलाई तो देना होगा दोगुना जुर्माना, मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन


लखनऊ, 16 जून। यूपी में यातायात के नियमों का पालन नहीं करने पर अब ज्यादा जुर्माना देना होगा। योगी सरकार ने मंगलवार को मोटर व्हीकल ऐक्ट में संशोधन किया है। बिना हेलमेट बाइक, स्कूटी, स्कूटर चलाते हुए पकड़े जाने पर दोगुना जुर्माना कर दिया गया है। अब 500 की जगह 1000 रुपये देना होगा। फायर ब्रिगेड या एंबुलेंस को रास्ता न देने पर 10,000 हजार का चालान होगा। वाहन को गलत ढंग से मोडिफाइ करा बेचने पर 1 लाख रुपये जुर्माना भरना होगा। इसके अलावा दोबारा पार्किंग का उल्लंघन करने पर अब 1500 रुपये जुर्माना होगा।


योगी सरकार ने यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया। सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के करों में छूट दी जाएगी। यह छूट इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए दी गई है।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...